फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Tiranga Yatra was taken out in Meow in honor of brave soldiers

Budaun News: वीर जवानों के सम्मान में म्याऊं में निकाली गई तिरंगा यात्रा

Tue, 27 May 2025 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Tiranga Yatra was taken out in Meow in honor of brave soldiers
तिरंगा यात्रा में शामिल पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य और अन्य लोग।- संवाद - फोटो : वट वृक्ष की परिक्रमा लगा पूजा-अर्चना करतीं महिलाएं। संवाद
म्याऊं। भाजपा मंडल म्याऊं के कार्यकर्ताओं ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही स्थानीय नागरिक, युवजन और महिलाओं ने भाग लिया। पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य उर्फ पप्पू भैया के नेतृत्व में ब्लाक परिसर से प्रारंभ हुई तिरंगा यात्रा में केसी शाक्य, मंडल अध्यक्ष ओमपाल सिंह राजपूत तथा मंडल महामंत्री पंकज पाठक ने तिरंगा फहराकर यात्रा को रवाना किया। सभी प्रतिभागियों ने तिरंगा लेकर भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद जैसे नारे लगाए तो वातावरण गुंजायमान हो गया। पूर्व विधायक ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा मात्र एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह भारतीय सेना के शौर्य और साहस की गाथा को देशवासियों का व्यापक समर्थन है। हमारी सेना ने जिस प्रकार पहलगांव हमले का बदला लेकर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया, उसने यह स्पष्ट कर दिया कि नया भारत अब किसी के आगे झुकने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed