फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Tiranga Yatra taken out to celebrate the success of Operation Sindoor

Budaun News: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर निकाली तिरंगा यात्रा

Sat, 24 May 2025 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Tiranga Yatra taken out to celebrate the success of Operation Sindoor
गुलड़िया में तिरंगा यात्रा में शामिल नगर पंचायत अध्यक्ष व अन्य। संवाद - फोटो : बिजली कर्मी
बदायूं। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सेना के सम्मान में शुक्रवार को आरएसएस से जुड़ी महिलाओं ने शिवदेवी मंदिर से तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा शहर के आवास विकास से होते हुए विभिन्न सड़क मार्गों से गुजरते हुए शिवदेवी मंदिर पर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा में शामिल महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर जश्न मनाया।
विज्ञापन



गिन्दो देवी महाविद्यालय की प्राचार्य सरला चक्रवर्ती ने कहा कि भारत ने दुनिया को दिखा दिया कि हम किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम हैं। कोई भी दुश्मन हमारी तरफ आंख उठाकर देखेगा, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। तिरंगा यात्रा के दौरान महिलाओं ने भारत माता की जय, पीएम मोदी जिंदाबाद, जय हिंद की सेना जिंदाबाद के गगनभेदी नारे लगाए। पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस मौके पर डॉ. उमा सिंह गौर, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर इंदु शर्मा, कंचन सक्सेना, दुर्गा वाहिनी की अध्यक्ष सीमा रानी आदि मौजूद रहे। इसी तरह गुलड़िया में मेन मार्केट से होती हुई अर्जुन तालाब, शिव मंदिर, तागा स्टैंड से यात्रा गुजरी। इस दौरान चेयरमैन तारा देवी, वरिष्ठ लिपिक रामा शंकर शर्मा, विवेक कुमार सिंह गंगवार सहित लोगों ने हाथ में तिरंगा लिया हुआ था।

गुलड़िया में तिरंगा यात्रा में शामिल नगर पंचायत अध्यक्ष व अन्य। संवाद

गुलड़िया में तिरंगा यात्रा में शामिल नगर पंचायत अध्यक्ष व अन्य। संवाद- फोटो : बिजली कर्मी

गुलड़िया में तिरंगा यात्रा में शामिल नगर पंचायत अध्यक्ष व अन्य। संवाद

गुलड़िया में तिरंगा यात्रा में शामिल नगर पंचायत अध्यक्ष व अन्य। संवाद- फोटो : बिजली कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed