{"_id":"667955c1b5e6f0b3160b421a","slug":"thugs-got-the-young-man-married-to-luteri-dulhan-by-taking-rs-75-thousand-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: 75 हजार रुपये लेकर कराई शादी, दुल्हन का सच जानकर दूल्हे ने बुला ली पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: 75 हजार रुपये लेकर कराई शादी, दुल्हन का सच जानकर दूल्हे ने बुला ली पुलिस
Mon, 24 Jun 2024 04:47 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 24 Jun 2024 04:47 PM IST
सार
बदायूं में शादी कराने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह ने एक युवक को जाल में फंसा लिया। गिरोह ने 75 हजार रुपये लेकर उसकी शादी करा दी। बाद में दुल्हन की विदा करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव पापड़ हमजापुर में एक युवक शादी कराने के नाम पर रुपये ठगने वाले गिरोह के चंगुल में फंसने से बच गया। गिरोह ने आजमगढ़ से दो महिलाओं को बुलाकर एक महिला से उसकी 75 हजार रुपये लेकर शादी भी करा दी।
विज्ञापन
सोमवार सुबह कठपुला पुल के नजदीक धर्मस्थल पर विवाह की रस्म पूरी हुई, लेकिन दुल्हन की विदा करने को जालसाज तैयार नहीं हुए। वह बोले कि दुल्हन अभी अपने घर जाएगी। वहां से आप लोग विदा करवाकर लाना। यह सुनकर युवक और उसके पिता ने पुलिस को सूचना दे दी, जिससे पुलिस उन्हें पकड़कर कोतवाली ले गई। वहीं बैठकर दोपहर तक पूछताछ चलती रही।
विज्ञापन
पुलिस ने दुल्हन और उसके साथ आई एक और महिला समेत चार लोगों को पकड़ा लेकिन उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की। दोनों पक्षों ने लिखकर दे दिया कि वह कोई कार्रवाई कराना नहीं चाहते। इससे पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। इसके बाद महिलाएं वापस आजमगढ़ चली गईं।
विज्ञापन