फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three videos of the Raja Ki Sikri violence surfaced showing children and women pelting stones.

बदायूं: राजा की सीकरी में हुए बवाल के तीन वीडियो आए सामने, बच्चे-महिलाओं ने किया था पथराव

Mon, 31 Aug 2026 02:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 31 Aug 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Three videos of the Raja Ki Sikri violence surfaced showing children and women pelting stones.
राजा की सीकरी में पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों पर पथराव करते उपद्रवी। - फोटो : वीडियो ग्रैब

बदायूं के फैजगंज थाना क्षेत्र के गांव राजा की सीकरी में 25 अगस्त की शाम सरकारी भूमि पर बिना अनुमति डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाने को लेकर हुए बवाल के मामले में रविवार को घटनाक्रम से जुड़े तीन वीडियो सामने आए हैं। वायरल वीडियो में सामने आया कि बच्चे और महिलाओं को आगे कर पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों व उनकी गाड़ियों पर पथराव किया गया। 

विज्ञापन


वायरल वीडियो में पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों पर पथराव के बाद अधिकारी भागने के साथ ही बैक गियर डालकर गाड़ियां पीछे करते दिखाई दे रहे हैं। बच्चे और महिलाएं काफी दूर तक पथराव करते हुए उन्हें दौड़ा रहे हैं। एक वीडियो 34 सेकंड, दूसरा वीडियो 13 सेकंड और एक वीडियो 28 सेकंड का सामने आया है। इसमें साफ तौर से देखा जा सकता है कि अराजक तत्वों ने बच्चों और महिलाओं को आगे करके पुलिस प्रशासन अधिकारियों पर पथराव कराया। इन वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन उन लोगों को चिन्हित करने में जुट गया है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। 
विज्ञापन


इस घटनाक्रम में पुलिस अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इसमें चार महिलाएं भी शामिल हैं। इस बवाल के प्रकरण में 10 महिलाओं समेत 32 लोगों और अन्य अज्ञात पर बलवा, हत्या की कोशिश, साजिश  सहित 12 धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। वहीं,  मान सिंह सहित अन्य चार लोगों पर ग्राम पंचायत की प्रशासक ज्योति की ओर से भी सरकारी भूमि पर कब्जा करने और साजिश रचने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

गांव में अभी भी पुलिस तैनात 
पुलिस गांव में अभी भी तैनात है। एसडीएम बिसौली प्रियंका गोयल और सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव लगातार गांव में भ्रमण कर वहां की स्थिति पर नजर रखने के साथ ग्रामीण से संवाद कर रहे हैं, ताकि राजा की सीकरी गांव में सब कुछ सामान्य कराया जा सके। एसपी ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया ने बताया कि पुलिस-प्रशासनिक के अधिकारियों पर पथराव करने वालों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। उपद्रव करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।  

एसपी ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन किया गया था। शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। 

मुख्य साजिशकर्ता मान सिंह अब तक पुलिस की पकड़ से दूर
फैजगंज थाना क्षेत्र के गांव राजा की सीकरी गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाने को लेकर हुए विवाद के बाद हालात सामान्य करने में जुटी पुलिस के सामने अब मुख्य साजिशकर्ता मान सिंह तक पहुंचने की चुनौती है। प्रकरण में पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है, लेकिन घटना का कथित मास्टरमाइंड अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर है। उसकी गिरफ्तारी अभी तक पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। 

गांव में प्रतिमा लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद बाद में तनाव और पथराव तक पहुंच गया था। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कई थानों की पुलिस के साथ पीएसी तैनात करनी पड़ी थी। घटना के बाद पुलिस ने वीडियो फुटेज, सोशल मीडिया पर प्रसारित सामग्री और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के आधार पर उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान शुरू की। 

पुलिस की कार्रवाई के बावजूद जिस व्यक्ति को पूरे घटनाक्रम का मुख्य सूत्रधार बताया गया, वह अब तक पुलिस के हाथ नहीं आया है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश देने के साथ ही उसके संपर्क में रहे लोगों की भी जानकारी जुटा रही है। लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिल रही है। इधर, गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस सतर्कता बरत रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed