फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three teachers from Haryana arrested with doda worth Rs 1.50 lakh

Budaun News: 1.50 लाख के डोडा के साथ हरियाणा के तीन तस्कर गिरफ्तार

Mon, 15 Jul 2024 05:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 15 Jul 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
Three teachers from Haryana arrested with doda worth Rs 1.50 lakh
थाना वजीरगंज में बरामद सामान के साथ पुलिस हिरासत में खड़े डोडा तस्कर।स्रोत-पुलिस
वजीरगंज(बदायूं)। बिल्सी मार्ग पर पुलिस ने शनिवार रात वाहन चेकिंग के दौरान हरियाणा के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 1.50 लाख रुपये का डोडा बरामद हुआ है। वह मैजिक वाहन से डोडा आसपास के ढाबों पर सप्लाई करने जा रहे थे। रविवार की दोपहर बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि शनिवार रात वह अपनी टीम के साथ रूपपुरा गांव के नजदीक वाहन चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान बिल्सी की ओर से एक मैजिक वाहन आता दिखाई दिया। जब वाहन की तलाशी ली गई तो डोडा बरामद हुआ। मैजिक वाहन में तीन लोग बैठे थे। उन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया गया। फिर उन्हें थाने ले जाया गया, जहां पूछताछ के दौरान उन्होंने अपने नाम हरियाणा के जिला अंबाला के थाना साहा क्षेत्र के गांव टोवा निवासी जिला सिंह, अमित कुमार और अनुकांत शर्मा बताया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वह हरियाणा से डोडा लेकर निकलते हैं। फिर उसे उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में जाकर ढाबों, होटल व ट्रक चालकों को बेचते हैं। उनके पास से बरामद 14.300 किलो ग्राम डोडा की कीमत 1.50 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed