फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three sugar farmers 22.97 million of outstanding

तीन चीनी मिलों पर किसानों  का 22.97 करोड़ बकाया

Wed, 05 Oct 2016 11:47 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Wed, 05 Oct 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
डीएम ने दिए करीमगंज, न्यौली और यदु मिल को भुगतान करने के निर्देश
  जिले के गन्ना किसानों का रामपुर स्थित करीमगंज चीनी मिल, कासगंज की न्यौली और बिसौली स्थित यदु शुगर मिल पर 22 करोड़ 97 लाख 54 हजार  रुपए का भुगतान अब तक बकाया होने पर जिलाधिकारी पवन कुमार ने नाराजगी जताई। उन्होंने तीनों चीनी मिलों के अधिकारियों को निर्देश  दिए है कि गन्ना किसानों का अति शीघ्र शत-प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने अपने शिविर कार्यालय पर जिला गन्ना अधिकारी  डीके सैनी सहित संबंधित चीनी मिलों के अधिकारियों के साथ गन्ना मूल्य  भुगतान की समीक्षा की। संबंधित चीनी मिलों द्वारा अब तक किसानों का देय  भुगतान न करने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा है कि यदि शीघ्र गन्ना किसानों का भुगतान नहीं किया गया, तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने पाया कि  रामपुर स्थित करीमगंज चीनी मिल पर चार करोड़ 37 लाख 41 हजार, कासगंज स्थित  न्यौली शुगर मिल पर 24 लाख 35 हजार तथा यदु शुगर मिल पर 18 करोड़ 35 लाख 78  हजार, तीनों चीनी मिलों पर कुल 22 करोड़ 97 लाख 54 हजार रुपए किसानों का  बकाया है, जबकि संभल स्थित रजपुरा शुगरमिल, शेखूपुर चीनी मिल और बरेली  स्थित फरीदपुर चीनी मिल ने शत-प्रतिशत भुगतान कर दिया है। 
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने  चीनी मिलों में पेराई सत्र शीघ्र शुरू कराने के निर्देश दिए जिस पर शेखूपुर  के प्रधान प्रबंधक ने बीस नवबंर एवं बिसौली स्थित यदु शुगर मिल के  अधिकारी राम आश्रय यादव ने 13 नवबंर तक पेराई सत्र शुरू करने का आश्वासन  दिया है। जिलाधिकारी ने जनपद के किसानों को गन्ना बेचने तथा उसके भुगतान में  किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। पेराई सत्र शुरू होते ही गन्ना खरीदने, बेचने की दलाली करने वालों के  विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सलाखों के पीछे कराया जाएगा। इस अवसर  पर संबंधित चीनी मिलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed