{"_id":"65e61139d10dc549fb04a54c","slug":"three-students-returning-from-coaching-were-beaten-report-on-four-badaun-news-c-123-1-sbly1004-114590-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कोचिंग से लौट रहे तीन छात्रों को पीटा, चार पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कोचिंग से लौट रहे तीन छात्रों को पीटा, चार पर रिपोर्ट
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस इलाके में अलापुर रोड पर कोचिंग से लौट रहे हाईस्कूल इंटर के तीन छात्रों के साथ मारपीट कर दी गई, जिससे उनके काफी चोटें आईं हैं। इस मामले में थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के गांव सुंदरनगर निवासी रेखा सक्सेना का कहना है कि 29 फरवरी की शाम करीब सात बजे उनका बेटा और उसके दोस्त बुद्ध बिहार कॉलोनी से कोचिंग पढ़कर लौट रहे थे। तभी रास्ते में अलापुर रोड पर आरोपी कल्लू, हरिओम, वंश और सचिन नेगी ने उन्हें घेर लिया। उनके साथ गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की। यह देखकर तमाम लोग मौके पर जमा हो गए, जिससे आरोपी वहां से भाग गए। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। इस संबंध में रेखा सक्सेना ने चारो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।