{"_id":"666e199bd5804e1d1d091ea4","slug":"three-police-personnel-including-shekhupur-outpost-incharge-present-in-line-badaun-news-c-123-1-sbly1004-120601-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: शेखूपुर चौकी इंचार्ज समेत तीन पुलिस कर्मी लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: शेखूपुर चौकी इंचार्ज समेत तीन पुलिस कर्मी लाइन हाजिर
Sun, 16 Jun 2024 04:15 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sun, 16 Jun 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने शनिवार को कई थानों में फेरबदल किया और शेखूपुर चौकी इंचार्ज समेत तीन पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया।
उन्हाेंने मूसाझाग में तैनात इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह को वजीरगंज थाने में अपराध निरीक्षक बनाया है। पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर कृष्ण सिंह राणा को क्राइम ब्रांच भेजा है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की शेखूपुर चौकी इंचार्ज राजीव चौहान को लाइन हाजिर कर दिया गया है। दातागंज कोतवाली में तैनात एसआई रामपाल सिंह को शेखूपुर चौकी का चार्ज दिया गया है। कछला चौकी प्रभारी हरवीर सिंह को बिल्सी थाने भेजा गया है जबकि जरीफनगर थाने में तैनात एसआई देवेंद्र सिंह को कछला चौकी इंचार्ज बनाया गया है। इधर सहसवान में तैनात एसआई सुशील कुमार को रोडवेज चौकी प्रभारी बनाया गया है जबकि रोडवेज चौकी प्रभारी अशोक कुमार सिंह को जरीफनगर भेजा गया है। एसआई प्रमोद कुमार उसावां, एसआई जाकिर अली को वजीरगंज और पुलिस लाइन में तैनात एसआई जाहिद हुसैन को मूसाझाग भेजा गया है। मुजरिया थाने में तैनात सिपाही जयमोहन को फैजगंज बेहटा थाना भेजा है। इधर मूसाझाग में तैनात सिपाही प्रमोद कुमार और जियाउर रहमान को लाइन हाजिर कर दिया गया है। संवाद