{"_id":"66019d8df50bafa6f30e12c9","slug":"three-people-died-in-collision-between-two-bikes-in-budaun-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: दो बाइकों की आपस में हुई भिड़ंत, हादसे में तीन लोगों की मौत; दादी और नातिन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: दो बाइकों की आपस में हुई भिड़ंत, हादसे में तीन लोगों की मौत; दादी और नातिन घायल
Mon, 25 Mar 2024 09:21 PM IST
श्याम जी.
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 25 Mar 2024 09:21 PM IST
सार
बदायूं जिले में दो बाइक की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दादी और नातिन घायल हो गईं।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्लामनगर थाना क्षेत्र में चिचैटा गांव के पास दो बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दादी और नातिन घायल हो गईं। उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, संभल जिले के भारतन निवासी संजू (31) पुत्र श्याम सिंह अपने दोस्त अजय (20) पुत्र गिरिराज के साथ बाइक पर अपनी बहन के घर होली खेलने आया था। बताया जा रहा है कि यहां से शाम के समय दोनों युवक दूसरे रिश्तेदार के घर जा रहे थे। उनकी बाइक इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव चिचैटा के नजदीक पहुंची थी, तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई।
विज्ञापन
इस हादसे में संजू और अजय के अलावा दूसरी बाइक पर सवार फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के कस्बा मुड़िया धुरेकी निवासी प्रमोद (44), उनकी पत्नी गीता (37) और उनकी दो साल की नातिन आशी घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया, जहां डॉक्टर ने संजू अजय और प्रमोद को मृत घोषित कर दिया। बाद में उनके शव मोर्चरी भिजवा दिए गए। हादसे में घायल गीता और उनकी नतिन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन