{"_id":"5808ddb34f1c1b672c7050c3","slug":"three-of-section-57-notices-to-defaulters","type":"story","status":"publish","title_hn":"57 बकाएदारों को सेक्शन तीन का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
57 बकाएदारों को सेक्शन तीन का नोटिस
बदायूं, ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दातागंज में 12 लोगों पर बिजली चोरी का मुकदमा
विद्युत विभाग ने 25 कनेक्शन काटे, 6.80 लाख वसूली
विद्युत वितरण खंड द्वितीय ने शुक्रवार को अभियान के दौरान दातागंज में 12 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी। इन सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। विभाग ने ककराला और उसावां के 57 बकाएदारों को सेक्शन तीन के तहत नोटिस भी जारी किया है।
विद्युत वितरण खंड द्वितीय ने शुक्रवार को दातागंज तहसील क्षेत्र में अभियान चलाया। अभियान के दौरान 12 ऐसे लोग पकड़े गए जो बकाया में विद्युत कनेक्शन काटे जाने के बाद चोरी से बिजली का इस्तेमाल कर रहे थे। इन सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। विभाग ने बकाया भुगतान न करने पर 15 लोगों के बिजली कनेक्शन काट दिए। ककराला और उसावां कस्बे के 57 लोगों को सेक्शन तीन के तहत नोटिस भेजकर एक महीने का समय दिया गया है। इसके बाद भी अगर यह लोग भुगतान नहीं करते हैं तो आरसी की कार्रवाई की जाएगी। इन पर विभाग का करीब 41.82 लाख रुपया बाकी है। विभाग ने अभियान के दौरान शुक्रवार को 6.80 लाख रुपये वसूल किए। 45 नए कनेक्शन भी दिए गए हैं। अधिशासी अभियंता छैल बिहारी ने बताया कि अभियान 30 अक्तूबर तक चलेगा।