फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three laborers were burnt due to electric current in the wires installed in the field, one died.

Budaun News: खेत में लगे तारों में करंट आने से तीन मजदूर झुलसे, एक की मौत

Mon, 30 Mar 2026 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 30 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Three laborers were burnt due to electric current in the wires installed in the field, one died.
बिसौली अस्पताल में मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाते लोग। संवाद
बिसौली। खेत में लगे तारों में करंट उतरने से मक्का की बोआई करने गए मजदूरों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो की हालत भी गंभीर है।
विज्ञापन

बिसौली कोतवाली के चौकी क्षेत्र के गांव मुसिया नगला निवासी अजय पाल ने गांव करेंगी निवासी मुन्नी पत्नी मुनेंद्र पाल का खेत बंटाई पर लिया हुआ है। सोमवार सुबह मक्का की बोआई के लिए उसने गांव के ही विष्णु मोहन (18) पुत्र मदनलाल, सुनील (24) पुत्र लक्ष्मण और अभिषेक को मजदूरी पर बुलाया था।
पास के खेत में भरतपुर निवासी सतेंद्र पुत्र नेतराम ने अपने खेत की सुरक्षा के लिए चारों ओर तार लगाकर उसमें करंट छोड़ हुआ था। अचानक तार में करंट आने पर काम कर रहे मजदूर उसकी चपेट में आ गए। हादसे में विष्णु मोहन और सुनील गंभीर रूप से झुलस गए। जबकि अभिषेक भी जख्मी हो गया।
विज्ञापन

परिजन आनन-फानन में सभी को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने विष्णु मोहन को मृत घोषित कर दिया। वहीं सुनील की हालत नाजुक होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। विष्णु मोहन की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां कमलेश का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि छोटे भाई मोनू और विपुल बेसुध हैं। गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने इस हादसे को घोर लापरवाही का परिणाम बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमाॅर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
सीएचसी पहुंचे क्षेत्राधिकारी संजीव कुमार ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए एसडीएम को फोन कर पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दिलाने की सिफारिश की है। सीओ ने बताया मामले की जांच कर उचित कार्रवाई होगी।

-----------------------------------
विष्णु काे बचाने का किया प्रयास, हो गई अनहोनी
मक्का की बोआई कर रहे मृतक के साथी सुनील और अभिषेक ने बताया कि तार की बाड़ में करंट दौड़ रहा था। मक्का की बोआई करते समय सबसे पहले विष्णु तार से छू गए। हम दोनों ने छुड़ाने का प्रयास किया तो हमें भी करंट लगा। फिर भागकर एक सूखी छड़ लाए और विष्णु मोहन को तारों से छुड़ाया। गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें इलाज के लिए बिसौली ले गए, वहां अस्पताल में डॉक्टर ने देखकर उन्हें मृत घोषित कर दिया। विष्णु मोहन अपने एक बहन और तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।

बिसौली अस्पताल में मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाते लोग। संवाद

बिसौली अस्पताल में मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाते लोग। संवाद

बिसौली अस्पताल में मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाते लोग। संवाद

बिसौली अस्पताल में मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed