फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three killed including father-son in road accidents

सड़क हादसों में पिता- पुत्र समेत तीन की मौत

Wed, 05 Apr 2017 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो/ बदायूं Updated Wed, 05 Apr 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
Three killed including father-son in road accidents
हादसा - फोटो : अमर उजाला
सड़क हादसों में पिता-
विज्ञापन

पुत्र समेत तीन की मौत
-एमएफ हाईवे पर उसावां और सिविल लाइंस में हादसे, एक व्यक्ति गंभीर घायल

अलग-अलग सड़क हादसों में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। एक सड़क हादसा मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर सिविल लाइंस थाने के गांव सिलहरी के पास तो दूसरा उसावां में हुआ। सिविल लाइंस क्षेत्र में डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की जान चली गई और उसावां में अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत हो गई। 
सिलहरी। वजीरगंज कस्बे के मोहल्ला गौंटिया वार्ड नंबर दो निवासी राम सिंह (60) पुत्र मोहन लाल अपने बेटे मनोज (34) और मनोज के साले बरेली के थाना भुता के गांव बगावतपुर निवासी संजीव पुत्र रामगोपाल (30) के साथ बाइक से बुधवार को अपनी बेटी के लिए लड़का देखने बदायूं आ रहे थे। बाइक मनोज चला रहा था। रास्ते में सिविल लाइंस थाने के गांव सिलहरी के पास इनकी बाइक को डीसीएम ने रौंद दिया। हादसे में मनोज और राम सिंह की मौके पर मौत हो गई। संजीव घायल हो गया। हादसे के बाद चालक डीसीएम को मौके पर छोड़कर भाग गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत भी गंभीर है। पुलिस ने डीसीएम कब्जे में ले ली है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

उसावां। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर उसावां में शिव शक्ति पेट्रोल पंप के पास हुए सड़क हादसे में अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग को रौंद दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। बुधवार सुबह लोगों ने हाईवे किनारे शव पड़ा देखा। इस बारे में पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की शिनाख्त थाना क्षेत्र के गांव नगरिया भूरी निवासी 60 वर्षीय उदयवीर के रूप में हुई है। खबर मिलने पर उदयवीर का भाई नेकराम भी पहुंच गया। नेकराम ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। नेकराम ने बताया कि तीन भाइयों में उदयवीर सबसे बड़ा था। उसकी पत्नी की मौत करीब 18 साल पहले हो चुकी थी। उदयवीर मानसिक रूप से मंदित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
पिता-पुत्र की मौत से गौटिया में माहौल गमगीन
वजीरगंज।
सड़क हादसों में पिता-पुत्र की मौत से वजीरगंज के मोहल्ला गौटिया वार्ड नंबर दो में भी माहौल गमगीन है। राम सिंह अपने पूरे परिवार के साथ दिल्ली में रहकर नौकरी करते थे। चार दिन पहले ही वह वहां से लौटे थे। उसकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी अब भी दिल्ली में हैं। हादसे की खबर मिलने के बाद वह लोग दिल्ली से बदायूं के लिए चल दिए हैं। राम सिंह के दो बेटों में मनोज बड़ा था। मनोज की शादी हो चुकी है। अब बेटी की शादी के लिए राम सिंह रिश्ता तलाश कर रहे थे। चार दिन पहले वह बेटी के लिए लड़का देखने ही बदायूं आए थे। राम सिंह नगर पंचायत सदस्य राजेश कुमार के चाचा थे। हादसे में पिता-पुत्र की मौत की खबर जिसको भी मिली वह मोहल्ला गौटिया के लिए दौड़ पड़ा। मोहल्ले में माहौल गमगीन बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed