फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three including a five year old girl their lives in road accidents

Budaun News: सड़क हादसों में पांच वर्ष की बच्ची समेत तीन की गई जान

Tue, 26 Sep 2023 01:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 26 Sep 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Three including a five year old girl their lives in road accidents
बिसौली में सड़क हादसे के बाद मौके पर जमा लोग। संवाद
बदायूं। जिले के अलग-अलग स्थानों पर सोमवार को हुए सड़क हादसों में पांच वर्ष की बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

उसहैत के गांव गढि़या हरदोपट्टी निवासी अनुराधा (5) पुत्री जयवीर सोमवार सुबह करीब आठ बजे सड़क पार कर रही थी। तेज रफ्तार में आई पिकअप ने टक्कर मार दी, जिससे बालिका उछलकर दूर जा गिरी और उसकी मौत हो गई। लोगों ने पिकअप को घेरने की कोशिश की, लेकिन चालक उसे दौड़ा ले गया। ककराला चौकी पुलिस ने घेराबंदी कर पिकअप को पकड़ लिया। ग्रामीणों का कहना है कि वह पिकअप की रफ्तार देखकर चिल्ला रहे थे, लेकिन चालक ने रफ्तार कम नहीं की। अनुराधा दो बहनों में छोटी थी।
विज्ञापन

आसफपुर। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव डरेला निवासी अनुभव शर्मा उर्फ शनि (20) सोमवार दोपहर एक बजे चंदौसी से सामान लेकर बाइक से घर लौट रहा था। आसफपुर-चंदौसी रोड पर ग्राम नगला जैत के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रहे छोटा हाथी की टक्कर हो गई। अनुभव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। परिजनों के मुताबिक युवक चंदौसी में बीए तृतीय वर्ष का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिसौली। गांव चंदपुरा निवासी नसरुद्दीन (35) कार मिस्त्री था। उसकी दुकान बीयर बार के पास है। विवेक उसकी दुकान पर गाड़ी मरम्मत के लिए लाया था। दोपहर बाद मिस्त्री विवेक के साथ गाड़ी चेक करने के लिए बदायूं रोड पर निकला था। हतसा गांव के पास सामने से तेज रफ्तार डीसीएम वाहन टकरा गया। इसमें कार मिस्त्री की मौत हो गई, विवेक घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed