फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   three dengue patient died

उझानी में डेंगू का कहर, महिला समेत तीन की मौत

Sun, 20 Sep 2015 08:34 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
अमर उजाला, बदायूं Updated Sun, 20 Sep 2015 08:34 PM IST
विज्ञापन
three dengue patient died
डेंगू पीडितों में सर्वाधिक संख्या नगर के मोहल्ला नझियाई में सामने आई है। यहीं के निवासी गोवर्धन की 45 वर्षीय पत्नी ममता और दिनेश कश्यप के 14 वर्षीय पुत्र शिवम की मौत हो गई। ममता का उसके घरवालों ने बदायूं के निजी अस्पताल में इलाज भी कराया। शिवम का इलाज स्थानीय डॉक्टर के क्लीनिक पर चल रहा था। इसी तरह तीन दिन पहले इलाके के ही गांव मीहलाल नगला निवासी विजय यादव की आठ वर्षीय पुत्री दीक्षा ने भी दम तोड़ दिया। दीक्षा को भी बरेली में दिखाया गया था।
विज्ञापन

डेंगू की इलाके में दहशत फैली हुई है। मिल कंपाउंड निवासी युवा व्यापारी नेता सचिन अग्रवाल उर्फ बंटी को भी डेंगू की शिकायत पर आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके भाई पालिका सदस्य अरुण अग्रवाल ने बताया कि प्लेट्लेटस कम आए हैं। श्रीनारायनगंज निवासी शेखर गुप्ता (40) भी चपेट में हैं। इसके अलावा पीड़ितों में प्रेमपाल कश्यप की बेटी दामिनी, सुरेंद्र सिंह की पत्नी ऊषा, गंगा प्रसाद का बेटा राजू, सोनू पुत्र महावीर, नत्थो पत्नी विमलेश, कमलेश पत्नी अजीत, विकास पुत्र सुरेंद्र, संदीप पुत्र अमित कुमार, हरविलास और उसका बेटा दीपक, करन पुत्र भगवान दास और सुरेंद्र कश्यप पुत्र सुभाष भी बीमार हैं। डेंगू की आशंका के चलते इन्हें निजी क्लीनिकों पर भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मध्यम वर्गीय परिवारों के लोग परेशान
उझानी। तेज बुखार के बाद कमजोरी की शिकायत पर निजी क्लीनिकों में भर्ती कराए जा रहे मरीजों का चेकअप कराने पर डेंगू की पुष्टि होते ही अच्छे इलाज के लिए हर कोई भागदौड़ में जुट जाता है। इसका इलाज कई दिन तक चलता है, इसलिए खर्चा भी ज्यादा आता है। मध्यवर्गीय परिवारों को इलाज कराने में मुश्किल हो रही है। एक पीड़ित के पिता भगवान दास ने बताया कि अब तक 15 हजार रुपया खर्च हो चुका है, लेकिन बच्चा पूरी तरह ठीक नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दो-तीन दिन में बुखार के मरीज तो आए, लेकिन ऐसा कोई रोगी नजर नहीं आया जिसमें डेंगू की लक्षण प्रतीत हुए हों। तेज बुखार के बाद डेंगू फैलने और इलाके में बच्चों समेत महिला की मौत की सूचना भी नहीं मिली है। अगर ऐसा है तो सोमवार को स्वास्थ्य कर्मियों को भेजकर सच्चाई का पता लगवाएंगे।

- डॉ. मोहम्मद तहसीन, चिकित्साधीक्षक, उझानी सीएचसी।00
लक्षण-
- डेंगू के रोगी को तेज ठंड लगती है।
- सिरदर्द, कमर दर्द और आंखों में तेज दर्द हो सकता है।
- रोगी को लगातार तेज बुखार रहता है।
- रोगी के जोड़ों में दर्द के साथ बेचैनी, उल्टियां हो सकती हैं।
- डेंगू बुखार में लो ब्लड प्रेशर की समस्या भी हो सकती है।
- पेट में तेज दर्द के साथ नाक से खून आ सकता है।

वर्जन-
डेंगू वायरस के कारण होता है। ऐसे में जरूरी है कि इन लक्षणों को पहचानकर व्यक्ति बिना देरी के चिकित्सक से मिले और इसका उपचार करवाए। इस दौरान अधिक से अधिक पानी व पेय लेना चाहिए और आराम करना जरूरी है। डेंगू के इलाज में देरी होने पर यह हेमोरेजिक फीवर का रूप ले सकता है।
-डॉ. मुकेश जौहरी, फिजीशियन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed