फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three cricket players from the district selected in Under-23

Budaun News: अंडर-23 में जिले के तीन क्रिकेट खिलाड़ियों का चयन

Fri, 27 Sep 2024 08:53 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Fri, 27 Sep 2024 08:53 PM IST
विज्ञापन
Three cricket players from the district selected in Under-23
शुभम बाली।
बदायूं। जिले के तीन युवाओं का इंटर जोनल अंडर-23 आयु वर्ग में चयन हुआ है। 19 सितंबर को लखनऊ में ट्रायल लिया गया था। चयनकर्ताओं की ओर से प्रक्रिया पूरी होने के बाद में टीम घोषित की।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से लखनऊ के जयपुरिया क्रिकेट अकादमी में ट्रायल मैच खेला गया, जिसमें 14 मंडल से 208 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें जनपद से तेज गेंदबाज शुभम बाली, विकेटकीपर विजय संत, बल्लेबाज मोहम्मद अरशक खान ने अपने शानदार खेल के दम पर इंटर जोनल अंडर-23 में स्थान पक्का किया।
विज्ञापन

बदायूं एसोसिएशन सचिव संतोष शर्मा ने बताया शुभम बाली मूल रूप से वजीरगंज के रहने वाले हैं। वह जनपद के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं। बताते हैं कि गेंद की रफ्तार 140 किलोमीटर तक फेंक चुके हैं। विजय संत आवास विकास के रहने वाले हैं, वह विकेटकीपर के साथ बेहतरीन बल्लेबाज भी हैं। मोहम्मद अरशक खान बल्लेबाज यह मूल रूप से ककराला के निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह तीनों नियमित अभ्यास के बल पर आगे बढ़े हैं। बदायूं एसोसिएशन ने बताया कि इनका एक ट्रायल और बचा है। अगर वह पार कर लेते हैं, तो इनका चयन उत्तर प्रदेश क्रिकेट की टीम के लिए हो जाएगा। बदायूं एसोसिएशन जिलाध्यक्ष दीपक सक्सेना ने कहा जनपद के युवा क्रिकेट खिलाड़ी यूपी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं। यह जिले के लिए गर्व की बात हैं। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविंद्र मोहन सक्सेना, संरक्षक आरपी शर्मा, राहुल चौबे, अखिलेश पांडे, हरवंश, संत ज्ञानेश पांडे आदि ने हर्ष व्यक्त किया।

शुभम बाली।

शुभम बाली।

शुभम बाली।

शुभम बाली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed