फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three children died after eating banana smeared with vermilion in Budaun

Buduan: अधजली चिता के पास से सिंदूर लगा केला उठाकर खाया था... 24 घंटे में भाई-बहन समेत तीन बच्चों की मौत

Mon, 22 Jan 2024 04:31 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 22 Jan 2024 04:31 PM IST
सार

Buduan News: नूरगंज पूर्वी गांव में 24 घंटों के अंदर तीन बच्चों की मौत हो गई थी। ये बच्चे गंगा किनारे गए थे। बताया जा रहा है कि वहां अधजली चिता के पास सिंदूर लगे केले पड़े थे। बच्चों ने इन केलों को उठाकर खा लिया था। इसके बाद उनकी तबियत बिगड़ती चली गई थी। 

विज्ञापन
Three children died after eating banana smeared with vermilion in Budaun
अमित, बबिता और सोनू के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र के नूरगंज पूर्वी गांव में रहस्यमय हालात में सगे भाई-बहन समेत तीन बच्चों की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। रविवार देर शाम स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर जाकर जांच की। मृत बच्चों के परिजनों से बात कर हालात के बारे में जानकारी की। टीम को बताया गया कि बच्चों ने चिता के पास से सिंदूर लगा केला उठाकर खा लिया था। इसके बाद ही उनकी हालत बिगड़ती चली गई। 24 घंटों में तीनों की मौत हो गई। 

विज्ञापन


कटरी के गांव नूरगंज पूर्वी में 24 घंटे के दौरान नन्हे लाल का सात वर्षीय बेटा अमित, पांच साल की बेटी बबिता और नन्हे की बहन रूपवती के आठ साल के बेटे सोनू की मौत हो गई थी। तीनों एक अन्य बच्चे के साथ बृहस्पतिवार सुबह घूमते हुए गंगा किनारे एक अधबुझी चिता के पास पहुंच गए थे। वहां से लौटने के बाद उनकी तबियत बिगड़ गई थी। 
विज्ञापन


रविवार देर शाम जांच के लिए नूरगंज पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम में शामिल चिकित्साधीक्षक राजकुमार गंगवार, कछला के चिकित्साधिकारी महेश प्रताप सिंह और नथन सिंह को नन्हे ने बताया कि चिता के पास सिंदूर लगे करीब आधा दर्जन केले पड़े थे। बच्चों ने उन्हें उठाकर खा लिया था। इसके बाद घर लौटने पर बच्चे अजीबोगरीब हरकतें करने लगे। तीनों बच्चों ने पहले सिर में दर्द भी बताया, फिर उन्हें बुखार आ गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

चौथा बच्चा पूरी तरह स्वस्थ 
चिकित्साधीक्षक गंगवार समेत स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों से भी जानकारी की। अधिकतर ग्रामीणों ने यही दोहराया। चिकित्साधीक्षक ने बताया कि मृतक सोनू के पिता महेश से भी फोन पर बात हुई है। महेश बरेली में आंवला क्षेत्र के गांव गोंटिया निवासी हैं। चौथा बच्चा भी नन्हे के परिवार का है, लेकिन वह पूरी तरह स्वस्थ है। बता दें कि अमित और सोनू की शुक्रवार तो बबिता की शनिवार शाम मौत हो गई थी। चिकित्साधीक्षक ने जांच रिपोर्ट सीएमओ समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भेज दी है।

साहब, क्या करते बच्चों के शव का पोस्टमार्टम कराके
स्वास्थ्य विभाग की टीम में शामिल चिकित्साधीक्षक राजकुमार गंगवार और चिकित्साधिकारी महेश प्रताप सिंह ने अमित और बबिता के पिता नन्हे से यह भी पूछा कि बीमार बच्चों को लेकर वह कछला या फिर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर क्यों नहीं लाए। जवाब में नन्हे का कहना था कि बच्चों की हालत बिगड़ने पर उन्हें जो उचित लगा वही किया। पोस्टमार्टम कराके वह क्या करते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed