{"_id":"7497fe5e959f08b260ec9c77bbc76d11","slug":"three-child-pond-immersed-in-two-deaths-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बालक तालाब में डूबे, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन बालक तालाब में डूबे, दो की मौत
Alapur
Updated Sat, 20 Jun 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गांव उरौलिया में तालाब में नहाते वक्त तीन बालक डूब गए। शोर-शराबा होने पर आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने एक बालक को बचा लिया। जबकि दो की मौत हो गई। घटना के बाद से दोनों बालकों के परिवारों में कोहराम है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
उरौलिया निवासी सावेद के पुत्र दानिश (14), तारिक (10) और बदरुल का पुत्र अरबाज (12) शनिवार दोपहर गांव के बाहर खेल रहे थे। खेल-खेल में तीनों बालक गांव के दक्षिण-पश्चिम में स्थित तालाब में नहाने चले गए। नहाते वक्त दानिश और अरबाज गहराई में चले गए। तारिक किनारे पर था। कुछ ही देर में दानिश और अरबाज डूबने लगे। अपने भाई को डूबता देखकर तारिक ने चिल्लाना शुरू कर दिया। गहराई में जाकर उसने दोनों को बचाने की कोशिश की तो वह भी डूबने लगा।
विज्ञापन
डूबते वक्त तीनों बालक चिल्ला रहे थे। शोर-शराबा होने पर आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने तारिक को सुरक्षित निकाल लिया। तब तक अरबाज की मौत हो चुकी थी। दानिश की सांसें चल रही थीं। अस्पताल लाते वक्त उसकी भी मौत हो गई। अरबाज कक्षा आठ और दानिश कक्षा सात का छात्र था। खबर मिलते पर एसओ सीपी सिंह मौके पर पहुंचे गए। परिवार वालों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पंचनामा भरकर शव परिवार वालों के सुपुर्द कर दिए गए। तालाब में डूबकर दो बालकों की मौत से गांव में गम का माहौल है। घटना के दौरान तीनों बालकों के पिता मजदूरी करने गए हुए थे।
विज्ञापन