दफन पोषाहार की चोरी: पुलिस ने रंगे हाथ तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक गाड़ी की जब्त, एक साल पहले पगड़ा गया था माल
डीएम ने बिसौली कस्बे के एक मकान से करीब एक साल पहले पकड़ा गया पोषाहार रानेट के जंगल में दफन कराया था। जिसे चोरी करते हुए तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक लोडर भी पकड़ा गया है। उससे कई बोरी पोषाहार बरामद हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं में डीएम के आदेश पर दफन कराए गए पोषाहार को चोरी करते तीन लोग पकड़े गए, जबकि दो लोग भागने में सफल रहे। पुलिस ने सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। उनके पास से एक लोडर वाहन पकड़ा गया है। उससे कई बोरी पोषाहार बरामद हुआ है।
बिसौली कस्बे के एक मकान से करीब एक साल पहले पोषाहार पकड़ा गया था। इसमें मकान मालिक समेत दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। एक व्यक्ति को इसमें जेल भी भेजा गया था। तब से पोषाहार उस मकान में रखा हुआ था। बीते दस जून को डीएम के आदेश पर खाद्य विभाग की टीम ने बिसौली पहुंचकर पोषाहार को रानेट के जंगल में ले जाकर जमीन में दफन करा दिया। बताते हैं कि इसके बारे में आसपास गांव के लोगों को जानकारी थी। तब वह चोरी छिपे पोषाहार निकालकर ले जा रहे थे।
मंगलवार दोपहर बाद पांच लोग एक लोडर लेकर रानेट के जंगल में पहुंच गए। उन्होंने पोषाहार निकालने के लिए गड्ढा खोद डाला और उसमें दबी बोरियों को निकालकर वाहन में लाद लिया। इसी दौरान पुलिस को किसी ने सूचना दे दी। इससे पुलिस मौके पर पहुंच गई और वहां से तीन लोगों को पकड़ लिया जबकि दो लोग भाग गए। पुलिस लोडर वाहन लेकर कोतवाली आ गई। उसमें कई बोरियां लदी मिली हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। इसमें दो आरोपी रानेट गांव के हैं।
सीओ बिसौली बोले मामले की कराई जा रही है जांच
मामले को लेकर सीओ बिसौली शक्ति सिंह का कहना है कि रानेट चौराहे से कुछ लोगों को दफन पोषाहार निकालते पकड़ा गया है। उनके पास से एक गाड़ी बरामद हुई है। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। इसकी जांच कराई जा रही है।