फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three accused arrested while stealing food buried in Ranet forest of Badaun

दफन पोषाहार की चोरी: पुलिस ने रंगे हाथ तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक गाड़ी की जब्त, एक साल पहले पगड़ा गया था माल

Tue, 21 Jun 2022 10:29 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बिसौली (बदायूं) 
संवाद न्यूज एजेंसी, बिसौली (बदायूं)  Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 21 Jun 2022 10:29 PM IST
सार

डीएम ने बिसौली कस्बे के एक मकान से करीब एक साल पहले पकड़ा गया पोषाहार रानेट के जंगल में दफन कराया था। जिसे चोरी करते हुए तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक लोडर भी पकड़ा गया है। उससे कई बोरी पोषाहार बरामद हुआ है।
 

विज्ञापन
Three accused arrested while stealing food buried in Ranet forest of Badaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बदायूं में डीएम के आदेश पर दफन कराए गए पोषाहार को चोरी करते तीन लोग पकड़े गए, जबकि दो लोग भागने में सफल रहे। पुलिस ने सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। उनके पास से एक लोडर वाहन पकड़ा गया है। उससे कई बोरी पोषाहार बरामद हुआ है।

विज्ञापन


बिसौली कस्बे के एक मकान से करीब एक साल पहले पोषाहार पकड़ा गया था। इसमें मकान मालिक समेत दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। एक व्यक्ति को इसमें जेल भी भेजा गया था। तब से पोषाहार उस मकान में रखा हुआ था। बीते दस जून को डीएम के आदेश पर खाद्य विभाग की टीम ने बिसौली पहुंचकर पोषाहार को रानेट के जंगल में ले जाकर जमीन में दफन करा दिया। बताते हैं कि इसके बारे में आसपास गांव के लोगों को जानकारी थी। तब वह चोरी छिपे पोषाहार निकालकर ले जा रहे थे।

विज्ञापन

मंगलवार दोपहर बाद पांच लोग एक लोडर लेकर रानेट के जंगल में पहुंच गए। उन्होंने पोषाहार निकालने के लिए गड्ढा खोद डाला और उसमें दबी बोरियों को निकालकर वाहन में लाद लिया। इसी दौरान पुलिस को किसी ने सूचना दे दी। इससे पुलिस मौके पर पहुंच गई और वहां से तीन लोगों को पकड़ लिया जबकि दो लोग भाग गए। पुलिस लोडर वाहन लेकर कोतवाली आ गई। उसमें कई बोरियां लदी मिली हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। इसमें दो आरोपी रानेट गांव के हैं।

सीओ बिसौली बोले मामले की कराई जा रही है जांच

मामले को लेकर सीओ बिसौली शक्ति सिंह का कहना है कि रानेट चौराहे से कुछ लोगों को दफन पोषाहार निकालते पकड़ा गया है। उनके पास से एक गाड़ी बरामद हुई है। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। इसकी जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed