फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Thousands of devotees took a dip of faith on Paush Purnima

पौष पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं से लगाई आस्था की डुबकी

Mon, 20 Dec 2021 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Thousands of devotees took a dip of faith on Paush Purnima
उझानी/कछला। कछला में मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर रविवार दोपहर बाद तक हर-हर गंगे का उद्घोष हुआ। हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाने के बाद सूर्यदेव को अर्घ्य दिया और घाट पर पूजा-अर्चना की। गंगा स्नान का दौर तड़के ही शुरू हो गया। पड़ोसी जिला कासगंज वाले छोर के घाट पर भी खासी भीड़ नजर आई। कड़ाके की ठंड का भी कोई खास असर नहीं दिखा।
विज्ञापन

गंगाघाट पर आस्था की डुबकी लगाने के लिए रविवार तड़के पांच बजे से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे। हर-हर गंगे के जयकारों के साथ श्रद्धालु स्नान करते रहे। सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक खासी भीड़ रही। कड़ाके की ठंड के बाद भी श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाने के बाद सूर्यदेव को अर्घ्य दिया। मंत्रोच्चार के बीच घाट पर ही पूजा-अर्चना की गई। जलस्तर कोई खास नहीं होने की वजह से श्रद्धालुओं को दिक्कत भी नहीं हुई। सबसे ज्यादा भीड़ कासगंज जिले के छोर वाले घाट पर रही। बदायूं के अलावा आसपास के जिलों में हाथरस, बरेली, एटा और अलीगढ़ से भी श्रद्धालु पहुंचे। घाट के पास के आश्रमों में कई श्रद्धालुओं ने पूजन कराया। हवन भी हुए। श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर कोतवाली पुलिस और नगर पंचायत प्रशासन की ओर से व्यवस्थाएं की गईं। नगर पंचायत प्रशासन ने घाट के पास अलाव भी जलवाए। श्रद्धालुओं के वाहनों को घाट के पास ही अस्थायी पार्किंग में रोका गया।
विज्ञापन

भीड़ बढ़ने पर भारी वाहनों को वन-वे ट्रैफिक से निकाला
उझानी। गंगा स्नान के अधिकतर श्रद्धालुओं निजी वाहनों में खासकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और मैजिक वाहन आदि से पहुंचे। पूर्वाह्न श्रद्धालुओं के वाहनों की संख्या में इजाफा होने पर पुलिस कर्मियों ने रोडवेज बसों और ट्रकों को कासगंज वाले छोर पर सोरों की सीमा तो इस तरफ वितरोई मोड़ के पास रोक कर वन-वे ट्रैफिक का पालन कराना शुरू कर दिया। इसके चलते बरेली-मथुरा हाईवे पर जाम नहीं लग पाया। बता दें कि पिछली पूर्णिमा पर हाईवे पर भारी वाहनों की वजह से करीब तीन घंटे तक जाम का माहौल बना रहा था। यात्रियों को भी परेशानी सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed