फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   This time, the area under wheat will decrease compared to pulses and oilseeds.

Budaun News: इस बार दलहन और तिलहन के मुकाबले गेहूं का रकबा घटेगा

Sat, 18 Oct 2025 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
This time, the area under wheat will decrease compared to pulses and oilseeds.
बदायूं। जिले इस साल रबी सीजन के दौरान गेहूं की खेती के रकबे में कमी दर्ज की जाएगी। कृषि विभाग के अनुसार, पिछले वर्ष जिले में 2,33,931 हेक्टेयर भूमि पर गेहूं की बोआई हुई थी, जबकि इस बार 1,89,479 हेक्टेयर भूमि पर बोआई का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यानी इस बार गेहूं का रकबा 44,452 हेक्टेयर घट जाएगा।
विज्ञापन

कृषि विभाग दावा कर रहा है कि रकबा घटने के बावजूद उत्पादन में कमी नहीं आएगी, बल्कि प्रति हेक्टेयर उपज बढ़ाने की योजना के तहत किसानों को उन्नत बीज, तकनीकी विधियों और वैज्ञानिक सलाह के साथ जोड़ा जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, दलहनी फसलों के रकबे में 15.27 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान है, जबकि तिलहनी फसलों में 13.05 प्रतिशत की बढ़ोतरी का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


किसानों का रुझान नकदी फसलों की ओर
ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के रुझान में तेजी से बदलाव देखा जा रहा है। कई किसान अब परंपरागत फसलों के बजाय गन्ना, सब्जी, आलू और तिलहन जैसी नकदी फसलों की ओर रुख कर रहे हैं। इससे गेहूं और जौ जैसी फसलों का रकबा लगातार घट रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में इस बार गेहूं की बोआई का रकबा घटेगा। इस बार दलहनी व तिलहनी फसलों की बोआई ज्यादा होगी। गेहूं की पैदावार पर विशेष असर न पड़े इसके लिए किसानों को वैज्ञानिक खेती के तौर-तरीकों की भी जानकारी दी जा रही है। - मनोज कुमार, उपकृषि निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed