{"_id":"6671430dc5bfaa5c4c0ba3dd","slug":"thieves-stole-goods-worth-two-lakhs-from-the-flour-mill-in-budaun-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी में एसी चोरी: छत के रास्ते फ्लोर मिल में घुसे थे चोर, दो लाख रुपये का सामान चुरा ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी में एसी चोरी: छत के रास्ते फ्लोर मिल में घुसे थे चोर, दो लाख रुपये का सामान चुरा ले गए
Tue, 18 Jun 2024 03:33 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 18 Jun 2024 03:33 PM IST
सार
भीषण गर्मी में चोर भी सक्रिय है। बदायूं की प्रीत विहार कॉलोनी में दो दिन में चोरी की यह दूसरी घटना हुई है। सोमवार की रात चोरों ने फ्लोर मिल को निशाना बनाया। चोर मिल में रखे एसी समेत काफी सामान चुरा ले गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की प्रीत विहार कॉलोनी में सोमवार रात चोरों ने फिर वारदात को अंजाम दिया। इस बार एक फ्लोर मिल को निशाना बनाया गया। चोर छत के रास्ते फ्लोर मिल में घुस गए और एसी समेत करीब दो लाख रुपये का सामान चुरा ले गए। इसी कॉलोनी में रविवार दोपहर एक घर में चोरी हुई थी। सीढ़ी लगाकर घर में चोर जेवर और नकदी चुरा ले गए थे।
विज्ञापन
बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव भरतपुर निवासी अमित राठौर और सत्यम राठौर की प्रीत विहार कॉलोनी में फ्लोर मिल है। सोमवार को ईद की छुट्टी थी, जिससे अमित अपने काम से बरेली चले गए और वहीं से अपने गांव निकल गए। सत्यम भी ताला लगाकर चले गए थे।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह सत्यम फ्लोर मिल पहुंचे तो उसमें सारा सामान फैला हुआ पड़ा था। कीमती सामान गायब था। फ्लोर मिल से पांच हॉस पॉवर की एक मोटर, दो सिलिंडर, एक एसी, कॉपर का पाइप और करीब 50 हजार रुपये चोरी हो गए। उन्होंने बताया कि चोर छत के रास्ते फ्लोर मिल में घुसे थे। उनकी सूचना पर थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन