फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Thieves entered the house on seeing it empty and stole cash and jewellery worth Rs. 2.5 lakh

Budaun News: खाली घर देख घुसे चोरों ने ढाई लाख की नकदी और जेवरात चुराए

Wed, 16 Apr 2025 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Thieves entered the house on seeing it empty and stole cash and jewellery worth Rs. 2.5 lakh
बिसौली। खाली घर देखकर घुसे चोर ने लॉकर तोड़कर सात लाख रुपये और 10 तोला सोने के जेवरात चुरा लिए। पुलिस और एसओजी ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खजुरिया में अरविंद सिंह का गांव के बीच में मकान है। सोमवार को शाम पांच बजे अरविंद सिंह अपने घेर में थे और उनकी पत्नी संजू अपने पड़ोस के चाचा अतवीर सिंह के घर गई हुई थीं। इधर, मौका देखकर चोर उनके घर में घुस गए। अलमारी के लॉकर को तोड़ चोर ढाई लाख की नकदी साढ़े चार लाख रुपये और लगभग 10 तोला सोने के जेवरात लेकर फरार हो गए। एक घंटे बाद संजू अपने घर लौटी तो सब कुछ अस्त-व्यस्त मिला। जेवर और नकदी गायब देख होश उड़ गए। घटना की जानकारी होने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। कोतवाल हरेंद्र सिंह ने पीड़ित परिवार से बात की। एसओजी भी गांव में घटनास्थल पहुंच गई। घटना की वीडियोग्राफी की। सभी के बयान दर्ज किए। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed