{"_id":"66925fc7c3802c055605e64e","slug":"thieves-committed-theft-in-primary-schools-wrote-on-the-pillar-i-love-you-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: चोरों ने प्राथमिक स्कूलों में की चोरी, पिलर पर लिखा- आई लव यू... क्यों कैसा लगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: चोरों ने प्राथमिक स्कूलों में की चोरी, पिलर पर लिखा- आई लव यू... क्यों कैसा लगा
Sat, 13 Jul 2024 04:36 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 13 Jul 2024 04:36 PM IST
सार
कादरचौक क्षेत्र के निजामपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय में बृहस्पतिवार रात चोरी हो गई। चोर स्कूल से दो गैस सिलिंडर, कुर्सी, स्पीकर समेत काफी सामान चुरा ले गए। स्कूल के पिलर पर यह भी लिख गए कि आई लव यू..., क्यों कैसा लगा।
विज्ञापन
चोरों ने स्कूल में चोरी के बाद पिलर पर लिखा ये
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र में चोरी का अजब मामला सामने आया है। चोरों ने बृहस्पतिवार की रात निजामपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय में चोरी कर ली। स्कूल के रसोईघर के दरवाजे में ताले लगे हुए थे। चोर उसका ताला तो नहीं खोल पाए लेकिन उन्होंने लोहे का सब्बल डालकर किवाड़ को तोड़ दिया। उसके बाद रसोईघर में घुस गए। चोर वहां से दो गैस सिलिंडर, कुर्सी, स्पीकर समेत काफी सामान चोरी करके ले गए।
विज्ञापन
वारदात के बाद चोर स्कूल के पिलर पर यह भी लिख गए कि आई लव यू मेरी जान, क्यों कैसा लगा। शुक्रवार को सुबह प्रधानाध्यापक कमलेंद्र सिंह और अन्य शिक्षक स्कूल पहुंचे तो उन्हें चोरी की घटना का पता चला। पिलर को लिखा हुआ पढ़ा तो हैरान रह गए। इसके बाद उन्होंने चोरी के बारे में थाना पुलिस को बताया और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
असरासी संविलियन विद्यालय का डीवीआर भी ले गए
कादरचौक इलाके में ही चोरों ने असरासी संविलियन विद्यालय में भी घटना को अंजाम दिया। यहां सीसीटीवी कैमरा भी लगा था। चोर स्कूल से दो गैस सिलिंडर, इन्वर्टर, बैटरी, बर्तन, 4500 रुपये और डीवीआर भी ले गए। स्कूल के प्रधानाचार्य ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन