फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Thieves broke into the house of armyman brothers and stole cash and jewellery

Budaun: फौजी भाइयों के घर में नकब लगाकर 20 लाख की चोरी, चोरों ने पहले रेकी की... पालतू कुत्ते भी को मारा

Sat, 13 Jul 2024 04:57 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 13 Jul 2024 04:57 PM IST
सार

बदायूं के गांव खिरिया बाकरपुर में चोरों ने पहले रेकी की, फिर पालतू कुत्ते को जहर देकर मार डाला। इसके बाद शुक्रवार की रात नकब लगाकर फौजी भाइयों के घर से नकदी-जेवर समेत 20 लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। 

विज्ञापन
Thieves broke into the house of armyman brothers and stole cash and jewellery
मकान के पीछे से लगाया नकब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव खिरिया बाकरपुर में चोरों ने फौजी भाइयों के घर को निशाना बना लिया। चोर नकब लगाकर घर में घुस गए और करीब ढाई किलो चांदी, 10 तोला सोना, तीन लाख रुपये नकद समेत करीब 20 लाख रुपये का सामान चोरी करके ले गए। शनिवार सुबह परिवार की महिलाएं झाडू लगाने के लिए उठीं तो उन्होंने कमरा अंदर से बंद मिला। खिड़की से झांककर देखा तो अलमारी खुली पड़ी थी। दीवार में नकब लगा हुआ था। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले में छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गांव खिरिया बाकरपुर निवासी धर्मेंद्र यादव और उनके भाई आशीष यादव सेना में हैं। उनके तीसरे भाई अभिषेक यादव टेलीकॉम कंपनी में नौकरी करते हैं। वो भी अक्सर बाहर रहते हैं। उनके घर पर मां सुधाश्री, धर्मेंद्र की पत्नी और दो बहनें थीं। वह घर के बरामदे में चारपाई डालकर सो रही थीं। रात किसी वक्त चोरों ने उनके घर के पीछे नकब लगा लिया और कमरे में घुस आए। 
विज्ञापन


अंदर से बंद था कमरे का दरवाजा 
चोरों ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था और आराम से चोरी करते रहे। सुबह करीब पांच बजे महिलाएं सोकर उठीं। उन्होंने झाड़ू लगाने के लिए कमरे के दरवाजे पर धक्का मारा लेकिन वह अंदर से बंद था। यह देखकर परिवार की महिलाएं हैरान रह गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुधाश्री पहले यह समझ रही थीं कि शायद किसी ने अंदर घुसकर दरवाजा बंद कर लिया है लेकिन जब उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो अलमारी खुली पड़ी थी। वह समझ गईं कि उनके घर में चोरी हो गई है। वह घर के पीछे पहुंची तो वहां दीवार में नकब लगा हुआ था। यह देखकर उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी और अपने बेटों को बताया।

पुलिस की दो टीमें जांच में जुटीं 
सुधाश्री ने बताया कि चोर उनके घर से ढाई किलो चांदी, 10 तोला सोना, तीन लाख रुपये नकद और कपड़ों समेत करीब 20 लाख रुपये का सामान चोरी करके ले गए हैं। एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि शनिवार को तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसमें दो टीम बनाकर मामले की छानबीन कराई जा रही है।

एक दिन पहले जहर देकर मार दिया गया था कुत्ता
परिजनों का कहना है कि उनका एक कुत्ता था। वह बुधवार रात काफी भौंका था लेकिन सुबह देखा तो वह मृत मिला। वह समझे कि शायद किसी वजह से कुत्ता मर गया होगा लेकिन चोरी होने के बाद पता चला कि चोर बुधवार रात भी आए थे। कुत्ते के भौंकने की वजह से वह चोरी नहीं कर पाए लेकिन वह कोई जहरीली चीज डाल गए, जिससे कुत्ता मर गया। इससे यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि चोर कई दिन से रेकी कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed