फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   There will be no shortage of water on Holi, overhead tanks will be filled on the 13th itself

Budaun News: होली पर नहीं होगी पानी की कमी, 13 को ही भर दिए जाएंगे ओवरहेड टैंक

Thu, 06 Mar 2025 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
There will be no shortage of water on Holi, overhead tanks will be filled on the 13th itself
बदायूं। शहरवासियों को रमजान और होली पर भरपूर पानी मिलेगा। इसके लिए नगर पालिका के जलकल विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। रमजान व होली पर दोपहर में दो घंटे अधिक जलापूर्ति रहेगी। बिजली आपूर्ति ठप होने पर जेनरेटर की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन


नगर पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने रमजान और होली के दृष्टिगत सफाई, पेयजल, प्रकाश से संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक ली। इसमें जलकल अभियंता को नगर की पेयजल व्यवस्था को सुचारू रखने के निर्देश दिए। पालिका द्वारा शहर में सुबह चार घंटे और शाम को चार घंटे पेयजल आपूर्ति की जाती है। 14 मार्च को होली पर पानी की खपत बढ़ेगी। इसके लिए शहर के सभी जलाशय और ओवरहेड टैंकों में 13 मार्च की रात में ही पानी भर दिया जाएगा और शहरवासियों को भरपूर पानी की आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन

बिजली कटौती होने के दौरान भी पानी आपूर्ति बाधित न हो इसके लिए सभी नलकूपों और जलाशयों पर जेनरेटर की व्यवस्था रहेगी। इसके साथ ही चार हजार लीटर क्षमता वाले सात पानी के टैंकर भी उपलब्ध रहेंगे। पानी की समस्या होने पर वाटर टैंक मोहल्लों में भेजे जाएंगे। पानी आपूर्ति सुचारू रखने के लिए जलकल विभाग के कर्मचारियों की शिफ्टों के आधार पर ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष ने कहा कि रमजान में सुबह सहरी के समय से ही पेयजलापूर्ति सुचारू की जाए। मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक को भी आदेशित किया गया कि नगर के मुख्य मुख्य चौराहों एवं मन्दिरों, मस्जिदों पर चूना आदि डाला जाए।

इस दौरान जलकल अभियंता सतीश कुमार , अवर अभियंता सिविल कृष्ण गोपाल चन्द्रा, कार्यालय अधीक्षक खालिद अली, राजस्व निरीक्षक लवी कुमार, राजस्व निरीक्षक राजेन्द्र सिंह, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मोहम्मद तय्यव आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed