{"_id":"6ae1033de83d8de392039263","slug":"there-will-be-a-complete-ban-on-plastic-at-the-kakoda-fair-badaun-news-c-123-1-bdn1037-176434-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ककोड़ा मेले में प्लास्टिक पर रहेगा पूरी तरह से प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ककोड़ा मेले में प्लास्टिक पर रहेगा पूरी तरह से प्रतिबंध
विज्ञापन
बदायूं के कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करती सीडीओ गामिनी सिंगला व अन्य अधिकारी। स्रोत सूचना
- फोटो : 1
बदायूं। रुहेलखंड क्षेत्र के मिनी कुंभ के नाम से प्रसिद्ध जनपद का ऐतिहासिक मेला ककोड़ा के शुभारंभ की तैयारियां शुरू हो गई हैं। ककोड़ा देवी मंदिर से झंडी मेला स्थल जाएगी। 17 नवम्बर को झंडी पूजन होगा। 23 नवम्बर को मेले का उद्घाटन किया जाएगा। 24 नवम्बर को कार्तिक पूर्णिमा पर मुख्य स्नान होगा। मेला अवधि 17 नवंबर से एक दिसम्बर तक रहेगी।
मेला ककोड़ा को सकुशल आयोजित कराने के लिए मंगलवार को कलक्ट्रेट स्थित सभागार में मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर मेले को भव्य रूप से आयोजित कराने के लिए उन्हें दायित्व सौंपे। सीडीओ ने निर्देश दिए कि मेला स्थल तक जाने वाले मार्ग क्षतिग्रस्त हों, अगर ऐसा है तो लोक निर्माण विभाग प्राथमिकता के आधार पर उसे दुरुस्त करे।
पुलिस विभाग और जिला पंचायत संयुक्त भ्रमण कर तय करेंगे कि कितने सीसीटीवी कैमरों से मेला कवर होगा। कैमरों का कंट्रोल रूम अस्थायी कोतवाली में बनाया जाएगा। पिछले वर्ष की भांति घुड़सवार पुलिस, पीएसी बल, तैराकी पुलिस, मोटरबोट, वॉच टावर और अग्निशमन व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
मेले में प्लास्टिक के डिस्पोजल गिलास, दोना, पत्तल एवं पॉलिथीन प्रतिबंधित रहेंगे। वाटर टैंक, मोबाइल टॉयलेट, अस्थायी शौचालय बनाए जाएंगे। शौचालयों की निरंतर मॉनिटरिंग होगी। शुद्ध पेयजल के लिए 525 अस्थायी हैंडपंपों के अलावा पेयजल के टैंकर भी लगेंगे। धूल से बचाव के लिए टैंकर से छिड़काव कराया जाएगा।
-- -- -
अस्थायी चिकित्सालय बनाया जाएगा
मेले में अस्थायी चिकित्सालय बनाया जाएगा, जिसमें पर्याप्त स्टाफ, औषधि, उपकरण, बेड और चिकित्सक मौजूद रहेंगे। एंबुलेंस और बाइक एंबुलेंस की व्यवस्था होगी। प्रकाश हेतु जनरेटर, एलईडी बल्ब, फोकस लाइट, हाईमास्क लगेंगे। श्रद्धालुओं हेतु दूध-दही स्टाल लगेंगे।
एआरएम ने भेजा प्रतिनिधि, सीडीओ ने जताई नाराजगी
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रोडवेज बसों के अलावा प्राइवेट बसों की व्यवस्था रहेगी। समीक्षा में एआरएम रोडवेज की ओर से प्रतिनिधि भेजने पर सीडीओ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए एआरएम की लाइव लोकेशन लेने के निर्देश दिए। मेले में पशु चिकित्सालय, खाद्य गुणवत्ता के लिए खाद्य निरीक्षक, सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोक कला, जादू, कठपुतली, विकास प्रदर्शनी, एलईडी वैन की व्यवस्था होगी। मेले में अस्थायी स्टेडियम में कबड्डी, कुश्ती, वॉलीबॉल एवं दौड़ प्रतियोगिताएं होंगी। संचार के लिए बीएसएनएल, एयरटेल, जियो के अस्थायी मोबाइल टावर लगेंगे। इस अवसर पर एडीएम ई मानवेन्द्र सिंह, एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह, डीडीओ मनोज कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।