फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   There was shortage of space in the temple of Sanjarpur, so he was accommodated in Dharamshala

Budaun News: संजरपुर के मंदिर में कम पड़ जगह, धर्मशाला में ठहराया

Fri, 23 May 2025 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
There was shortage of space in the temple of Sanjarpur, so he was accommodated in Dharamshala
हादसे वाली रात संजरपुर के मंदिर में शरण लेने पहुंचे महिला- पुरुष। स्रोत- जागरूक ग्रामीण
उझानी। कुड़ा नरसिंहपुर स्थित मेंथा फैक्टरी में आग लगने के बाद पुलिस ने अनहोनी के मद्देनजर पूरे गांव को खाली कराने की कार्रवाई शुरू की तो ग्रामीण अपने बच्चों समेत पड़ोसी गांवों की ओर निकल पड़े। महिलाओं और बच्चों समेत करीब 250 लोग संजरपुर की ओर कूच कर गए। उन्हें संजरपुर के मंदिर और धर्मशाला में ठकराया गया।
विज्ञापन

संजरपुर के अशोक तोमर ने बताया कि कुड़ा नरसिंहपुर से पालका नगला गांव पास में है। बच्चों और महिलाओं समेत जब कई लोग पालका नगला पहुंचे तो उन्हें आश्रय नहीं मिला। यह बात संजरपुर के ग्रामीणों को पता लगी तो उनकी मदद के लिए कई लोग सामने आ गए। अशोक समेत गांव के प्रदीप तोमर, आशुतोष, राजू और अरुण तोमर दो- तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर पालका नगला पहुंच गए। परेशान महिला- पुरुषों समेत उनके बच्चों को संजरपुर लाकर मंदिर में ठहराया। मंदिर में जगह कम पड़ी तो पास के ही धर्मशाला में ठहराया गया। कुश तोमर ने बताया कि सभी के लिए सोने की व्यवस्था करने के बाद चाय- नाश्ता भी कराया गया। इसके बाद भी वह अपने घर और पालतू पशुओं की चिंता में चैन ने नहीं रह पाए। इसी तरह हजरतगंज में भी कुड़ा नरसिंहपुर के लोगों ने शरण ली। कुड़ा नरसिंहपुर से हजरतगंज करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर है। ग्रामीणों ने उन्हें सुबह में जलपान कराने के बाद ही ट्रैक्टर- ट्रॉली से गांव तक पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed