फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   There was chaos due to sudden fire in car parked at petrol pump

Badaun: पेट्रोल पंप पर खड़ी कार में अचानक आग लगने से मची अफरा-तफरी, बुझाने के उपकरण नहीं चला पाए कर्मचारी

Sun, 27 Jul 2025 05:53 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, औरछी (बदायूं)
संवाद न्यूज एजेंसी, औरछी (बदायूं) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 27 Jul 2025 05:53 PM IST
सार

सभी लोग आग बुझाने को दौड़ पड़े। पेट्रोल पंप होने की वजह से मालिक के भी हाथ पांव फूल गए। आग बुझाने को फायर विभाग की ओर से लगाए गए उपकरण भी काम नहीं आ सके।

विज्ञापन
There was chaos due to sudden fire in car parked at petrol pump
धू-धू कर जली कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेट्रोल पंप पर खड़ी पंप स्वामी की कार में रविवार दोपहर करीब तीन बजे अचानक आग लग गई। यह देख वहां मौजूद स्टाफ व अन्य लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान आग बुझाने को रखे उपकरण भी नाकाम साबित हुए। जैसे-तैसे आग पर लोगों ने काबू पाया। तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी।

विज्ञापन

चंदौसी के रहने वाले वैभव गुप्ता का औरछी चौराहे पर पेट्रोल पंप है। रविवार को वह पेट्रोल पंप पर आए और कार को परिसर में खड़ी करके अपने ऑफिस में चले गए। रविवार करीब दोपहर तीन बजे अचानक कार से आग की लपटें उठने लगीं। यह देख वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। सभी लोग आग बुझाने को दौड़ पड़े। पेट्रोल पंप होने की वजह से मालिक के भी हाथ पांव फूल गए। आग बुझाने को फायर विभाग की ओर से लगाए गए उपकरण भी काम नहीं आ सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक कर्मचारी ने उनको चलाने का प्रयास किया, लेकिन नहीं चल सके। मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग बुझने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। बड़ी घटना होने से बच गई। अगर पेट्रोल पंप पर बने डीजल टैंक तक आग पहुंच जाती तो बड़ी घटना हो सकती थी। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। दमकल विभाग के पहुंचने से पहले ही आग को बुझा लिया गया। कार जलकर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed