{"_id":"69556eff16860353e5005e24","slug":"there-was-a-stigma-in-the-society-so-he-killed-his-daughter-by-hitting-her-with-a-sickle-badaun-news-c-123-1-sbly1018-153982-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: समाज में हो रही थी बदनामी... इसलिए कर दी बेटी की हंसिया से वार कर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: समाज में हो रही थी बदनामी... इसलिए कर दी बेटी की हंसिया से वार कर हत्या
Thu, 01 Jan 2026 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Thu, 01 Jan 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
हत्यारोपी पिता को जेल भेजती वजीरगंज पुलिस। संवाद
वजीरगंज(बदायूं)। गांव लहरा-लाडपुर निवासी किशोरी की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसी के पिता इकरार ने हंसिया से वार कर की थी। 19 दिसंबर की रात को पिता ने उसकी हत्या कर शव सरसों के खेत में फेंक दिया था। पुलिस ने इस हत्या का खुलासा 24 घंटे के अंदर कर दिया है। आरोपी पिता को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के गांव लहरा-लाडपुर के जंगल में 29 दिसंबर को सरसों के खेत में गांव की ही युवती सोनम का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला था। शव मिलने की सूचना पर थाना पुलिस समेत अधिकारियों ने भी घटनस्थल का जायजा लिया और दो टीमों को घटना के खुलासे में लगाया गया। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि परिवार के द्वारा थाने पर सूचना न देने की बात सामने आने के बाद ही पिता पर शक हो गया था। इसके साथ ही पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला काटकर होना पाया गया।
पिता इकरार के शिकायती पत्र पर अज्ञात हत्यारे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई। किशोरी के शव का अंतिम संस्कार हाेने के बाद ही पुलिस ने पिता इकरार को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने बताया कि मेरी पुत्री का चाल-चलन ठीक नहीं था, वह कई बार घर से भी चली गई थी। इससे हम परिवार वाले काफी परेशान थे। हमने अपनी पुत्री को काफी समझाया था, लेकिन वह नहीं मानी तो उसकी हत्या हंसिया से वार कर कर दी गई और शव को सरसों के खेत में फेंक दिया गया।