फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   There was a queue of patients in the district hospital, patients were suffering from heat

Budaun News: जिला अस्पताल में लगी मरीजों की लाइन, गर्मी से बेहाल रहे मरीज

Tue, 01 Oct 2024 02:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
There was a queue of patients in the district hospital, patients were suffering from heat
फूल सिंह।
बदायूं। जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को डॉक्टरों के कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी लाइन लगी मिली। ऐसा कोई मरीज नहीं था जिसे एक-डेढ़ घंटे लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ा हो। इसके अलावा मरीजों को गर्मी भी झेलनी पड़ी। ओपीडी में पंखे लगे थे, लेकिन चल नहीं रहे थे।
विज्ञापन

रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को जिला अस्पताल खुला तो मरीजों की भीड़ लग गई। जिला अस्पताल में सोमवार को 1428 मरीज अस्पताल पहुंचे। इनमें अधिकांश बुखार के थे। पूर्वाह्न में 11:30 बजे कक्ष संख्या आठ के बाहर मरीजों की लंबी लाइन लगी मिली। यहां फिजिशियन कक्ष में बैठकर मरीजों को देख रहे थे।
विज्ञापन

लाइन में 100 से अधिक मरीज खड़े हुए थे। हाल यह था कि लाइन ओपीडी से बाहर तक आ गई थी। इसके अलावा एंटी रैबीज इंजेक्शन कक्ष के बाहर भी मरीजों की लंबी लाइन लगी थी। यहां पर पंखे तक नहीं चल रहे थे। मरीज राजकुमार ने बताया कि ख़ड़े-खड़े हुए आधा घंटे से अधिक हो चुका है। पंखे तक नहीं चल रहे हैं। भवन के अंदर बाहरी हवा भी नहीं आती है। अंधेरा रहता है। मरीजों के लिए ओपीडी में बिजली और हवा का इंतजाम तो कम से कम हो ही सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




नौ दिन से अल्ट्रासाउंड मशीन खराब, भटक रहे मरीज

जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए आने वाले मरीज परेशान हो रहे हैं। अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन पिछले नौ दिन से खराब पड़ी है। इसकी शिकायत लखनऊ तक की गई, लेकिन अब तक मशीन सही नहीं की जा सकी है। ऐसे में मरीजों को प्राइवेट सेंटर में जाकर अल्ट्रासाउंड कराना पड़ रहा है। जिला अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन 21 सितंबर से खराब होना बताई जा रही है।




पंखे तक नहीं चल रहे ओपीडी में
पिछले एक घंटे से लाइन में खड़ा हुआ हूं। गर्मी भी है और पंखे भी नहीं चल रहे हैं। अस्पताल में कम से कम पंखे तो चला देते। यहां अंदर ओपीडी का तो यह हाल है कि यहां ठीक से सांस तक नहीं ले सकते। -फूल सिंह, सिमरिया



एक घंटे से लाइन में लगी हूं, अब तक नहीं आया नंबर
एक घंटे से अधिक समय हो गया लाइन में लगे हुए। तीन दिन से बुखार आ रहा है। अगर सीट पर बैठ जाऊं तो फिर पीछे से लाइन में लगना पड़ेगा। पंखे तक नहीं चल रहे हैं। पंखे चलते हुए होते तो कुछ राहत मिल जाती। - शबनम, कबूलपुरा



इंजीनियर ने मौके पर आकर मशीन को देख लिया है। मशीन में एक उपकरण पड़ेगा, जो लखनऊ से आएगा। इंजीनियर से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। जल्द ही अल्ट्रासाउंड मशीन को सही करा दिया जाएगा। रही बात मरीजों की तो सोमवार को मरीजों की भीड़ अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा रहती है। फिर भी व्यवस्था में और सुधार किया जाएगा। -डॉ. कप्तान सिंह, सीएमएस, जिला अस्पताल, बदायूं

फूल सिंह।

फूल सिंह।

फूल सिंह।

फूल सिंह।

फूल सिंह।

फूल सिंह।

फूल सिंह।

फूल सिंह।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed