फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   There was a fault in the main line, power supply to Bilsi remained disrupted for 12 hours.

Budaun News: मुख्य लाइन में आई खराबी, 12 घंटे ठप रही बिल्सी की बिजली

Mon, 06 Jan 2025 01:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 06 Jan 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
There was a fault in the main line, power supply to Bilsi remained disrupted for 12 hours.
बिल्सी। उझानी से नगर को आ रही बिजली की मुख्य लाइन में शनिवार की रात करीब दस बजे अचानक से खराबी आ गई। इससे नगर क्षेत्र की आपूर्ति करीब 12 घंटे ठप रही।
विज्ञापन

शनिवार रात दस बजे पूरे नगर क्षेत्र की आपूर्ति ठप हो गई। उपभोक्ताओं को लगा कि कटौती हो गई है, लेकिन पूरी रात बिजली नहीं आई तब लोगों को बेचैनी हुई। तमाम उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन विद्युत आपूर्ति ठप हो जाने के बारे में जानकारी करनी चाहिए तब पता चला कि उझानी से आ रही मुख्य लाइन में खराबी आ गई है। रविवार सुबह करीब दस बजे आपूर्ति सुचारु हुई। कुछ देर बिजली फिर से गायब हो गई। दोपहर तक बिजली के आने जाने का सिलसिला लगा रहा। लगभग 12 घंटे बिजली के गायब रहने से उपभोक्ता बेहद परेशान रहे। बिजली नहीं होने के कारण नगर की पेयजलापूर्ति भी प्रभावित हो गई।
विज्ञापन

इधर, नगर क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने विभागीय उच्च अधिकारियों से उझानी से आ रही आपूर्ति को उलैया पॉवर केंद्र से जोड़े जाने की मांग की है। उपभोक्ताओं का कहना है कि उझानी से आ रही लाइन में अक्सर खराबी आ जाती है, जिसकी वजह से उपभोक्ताओं को दिक्कत उठानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed