{"_id":"667f2c4df274e15179014894","slug":"there-was-a-dispute-between-the-family-members-of-the-lover-couple-in-kunwargaon-police-station-badaun-news-c-123-1-bdn1006-121362-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कुंवरगांव थाने में प्रेमी युगल के परिजनों में नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कुंवरगांव थाने में प्रेमी युगल के परिजनों में नोकझोंक
विज्ञापन
कुंवरगांव। थाने में शुक्रवार को प्रेमी युगल के परिवार वाले ही आमने सामने आ गए। उनके बीच जमकर नोकझोंक हुई।
क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की रिश्तेदारी क्षेत्र के ही दूसरे गांव में है। युवक अक्सर वहां आता जाता था, जिससे उसका एक लड़की से प्रेमप्रसंग हो गया। दोनों एक ही बिरादरी थे। युवक लड़की को लेकर चला गया। तब एफआईआर हुई। पुलिस ने उन्हें खोज निकाला। लड़की का मेडिकल परीक्षण कराया गया और बाद में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया।
लड़की ने युवक के साथ रहने का बयान दिया था, जिससे लड़की युवक के साथ चली गई थी लेकिन अब वह अपने घर आना चाहती है। इसी बात को लेकर शुक्रवार को लड़की समेत दोनों पक्ष थाने पहुंच गए। लड़की के भाई ने बताया उन्होंने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है पर पुलिस ने अपना पल्ला यह कहते हुए झाड़ लिया कि लड़की मजिस्ट्रेट के समझ युवक के साथ रहने के बयान दे चुकी है। संवाद