फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   There is terror of dogs in the city, no plan to catch them

Budaun News: शहर में कुत्तों का आंतक, पकड़ने की योजना भी नहीं

Sat, 23 Aug 2025 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
There is terror of dogs in the city, no plan to catch them
बदायूं। शहर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन वह लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं, लेकिन नगर पालिका के पास पकड़ने की कोई योजना नहीं है। इसके अलावा शहर के आवारा कुत्तों की संख्या के बारे में भी उन्हें जानकारी नहीं।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से आवारा कुत्तों पर छिड़ी बहस को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को अपना रुख साफ कर दिया है। कुत्तों को पकड़कर नसबंदी और खुंखार कुत्तों को पकड़ने के निर्देश दिए हैं, लेकिन शहर में देखा जाए तो हालात इससे इतर हैं। नगर पालिका के पास न तो कोई पकड़ने की योजना है, न ही नसबंदी की। अधिकारियों का कहना है कि बजट न होने की वजह से कुत्तों को नहीं पकड़ रहे हैं। नगर पालिका के ईओ विवेकमणि त्रिपाठी ने बताया कि कुत्ते पकड़ने के लिए पालिका के पास बजट नहीं है। न ही उनकी गिनती कराई गई।
विज्ञापन

--
सहसवान में बाढ़ ड्यूटी में लगे अभियंता को बनाया शिकार
बाढ़ को देखते हुए बाढ़ खंड विभाग रात दिन तटबंधों की निगरानी में लगे हैं। इसी बीच सहसवान क्षेत्र में बाढ़ की निगरानी को गंगा किनारे पहुंचे। एक जेई को पागल कुत्ते ने बुरी तरह जख्मी कर दिया है। इसकी वजह से वह बाढ़ की निगरानी में जाने लायक नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बाइक सवार का चबाया पैर
बाबा कॉलोनी निवासी एक युवक अपने बच्चे को स्कूल से लेकर घर जा रहा था। रास्ते में आवारा कुत्तों ने इसका पैर चबा लिया। जिससे वह अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने कुत्तों को भगाया, इसके बाद युवक बाइक से अस्पताल पहुंचा और वैक्सीन लगवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed