{"_id":"688687e8a830cebaa6066aaf","slug":"there-is-fear-of-drones-in-every-village-villagers-are-roaming-around-all-night-badaun-news-c-123-1-bdn1010-143972-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: गांव-गांव ड्रोन की दहशत, रातभर घूम रहे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: गांव-गांव ड्रोन की दहशत, रातभर घूम रहे ग्रामीण
विज्ञापन
बदायूं। कई गांवों में ड्रोन की दहशत है। जब तक पुलिसकर्मी पहुंचते हैं, ड्रोन ओझल हो जाते हैं। इसके जरिए अफवाह फैलाने वालों को भी मौका मिल रहा है। शहर से सटे गांव खेड़ा नवादा में रात दो बजे ड्रोन देखे जाने की अफवाह फैली तो लोग सड़कों पर आ गए। इसी प्रकार बिल्सी के गांव मूसेपुर में भी ड्रोन दिखाई दिए तो लोग घबरा गए।
दातागंज। भटौली गांव में शुक्रवार की रात चार ड्रोन उड़ते देखे गए, फिर शनिवार की रात तीन ड्रोन उड़ते दिखे। जो कभी बहुत नीचे आए और फिर ऊपर उड़ने लगे। नीचे आए एक ड्रोन को ग्रामीण ने भाला फेंककर गिराने का प्रयास किया, लेकिन भाला वहां तक पहुंच नहीं पाया। ड्रोन के चलते दो गांवों के बीच टकराव की नौबत आ गई, लेकिन समझदार लोगों के हस्तक्षेप से मामला टल गया। ड्रोन मामले में भैंस चोरी समेत तमाम अफवाहों का बाजार भी गर्म रहा। पुलिस अभी तक इसका पर्दाफाश नहीं कर सकी है। गांव के रघुनाथ मंदिर के महंत दुष्यंत शर्मा ने पुलिस को सूचित किया। संवाद
--
लोग रातभर दे रहे पहरा
कादरचौक। थाना क्षेत्र के गौरामई व बमनोसी गांव में ड्रोन उड़ते देखे जाने से लोगों में दहशत है। रातभर लोग जागकर पहरा दे रहे हैं। गौरामई में रात ड्रोन वाले चोर आने से लोगों ने पुलिस को दो बार बुलाया। पुलिस के पहुंचते ही ड्रोन गायब हो गए। लोग ड्रोन से घरों में रेकी कर चोरी की आशंका से परेशान हैं। संवाद
विज्ञापन
औरछी समेत कई गांवों में मचा ड्रोन का शोर
ओरछी। क्षेत्र के गांव परमानंदपुर, खेड़ा, सिसरका और औरछी में भी लोगों ने ड्रोन के खौफ में जागकर रात बिताई। पुलिस ने अभी इन गांवों में ड्रोन देखे जाने की पुष्टि नहीं की है। अफवाह भी है तो कौन कर रहा है, इसका कोई सुराग नहीं लगा। संवाद
ग्रामीणों ने किया ड्रोन का पीछा
दहगवां। जरीफनगर के गांव भोगाजीत नगरिया, खनुआ नगला, सिरसौल आदि गांवों में देर रात ड्रोन से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार की रात करीब दो बजे ड्रोन देख गए। ग्रामीणों ने ड्रोन का पीछा भी किया था, लेकिन कुछ दूरी के बाद वह गायब हो गए। इसके बाद ग्रामीणों ने पूरी रात जागकर पहरा दिया। संवाद
-- -- -- -- --
- ड्रोन की अफवाह है। डरने की जरूरत नहीं है। कुछ लोग मोमबत्तियां लगाकर कंदील उड़ा देते हैं। ऐसे लोगों की तलाश की जा रही है। अफवाह उड़ाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - केके तिवारी, सीओ, दातागंज।
-- -- -- -
ड्रोन चोरों को लेकर रातभर परेशान रहे बिल्सी के लोग
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव बैरमई बुजुर्ग में ग्रामीणों ने कार सवार दो लोगों को ड्रोन चोर समझकर पकड़ लिया। उसके बाद जमकर हंगामा काटा। सूचना पर आई पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया।
गांव बैरमई बुजुर्ग निवासी सर्वेश शर्मा ने पुलिस को बताया कि शनिवार देर रात गांव में दो लोग कार में बैठे देखे गए। ग्रामीणों ने उन्हें ड्रोन चोर समझकर पकड़ लिया और जमकर हंगामा किया। इधर, नगर के मोहल्ला एक की हनुमानगढ़ी कॉलोनी और मोहल्ला तीन की अंसारी कॉलोनी में रातभर लोग ड्रोन चोर को लेकर काफी परेशान रहे। कॉलोनी के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया लोगों ने ड्रोन को लेकर पुलिस को सूचना दी है, जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। संवाद