{"_id":"6820e62d0588759d620434c0","slug":"there-are-potholes-on-the-delhi-highway-near-ambedkar-square-badaun-news-c-123-1-sbly1035-139206-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: आंबेडकर चौराहे के पास दिल्ली हाईवे पर गड्ढे ही गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: आंबेडकर चौराहे के पास दिल्ली हाईवे पर गड्ढे ही गड्ढे
विज्ञापन
उझानी में आंबेडकर चौराहे के पास हाईवे पर गड्ढे दिखाते दुकानदार। संवाद
उझानी। दिल्ली हाईवे पर आंबेडकर चौराहे के पास पिछले एक माह से बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इस वजह से बाइक सवारों को निकलने में ज्यादा परेशानी होती है। कई बार वाहन सवार गिरकर चोटिल भी होते रहते हैं। क्षेत्रीय लोगों की मांग के बाद भी इसे ठीक नहीं कराया जा रहा है। लोगों का कहना बारिश में हालत ज्यादा खराब हो जाएंगे।
दुकानदार कृष्ण मुरारी शर्मा, अजीत प्रताप सिंह और श्याम शर्मा ने बताया कि करीब दो महीना पहले इलाके के लोगों ने पीडब्ल्यूडी के अफसरों से शिकायत की तो उस वक्त कोलतार मिश्रित बजरी लगाकर गड्ढे भर दिए गए, जो दो सप्ताह भी नहीं टिक सके। इसके बाद फिर गड्ढा हुआ तो शिकायत करने के बाद भी पीडब्ल्यूडी ने इसे नहीं भरवाया।
कपिल शर्मा ने बताया कि दो-तीन दिन के दौरान कोई न कोई बाइक सवार गड्ढे में गिर जाने से घायल हो जाता है। इस सप्ताह दो-तीन बाइक सवार गिरे, जिनका निजी क्लीनिक संचालक मनोज कुमार ने प्राथमिक उपचार भी किया। यही नहीं हजरतगंज के पास भी हाईवे की एक लेन करीब चार महीना से क्षतिग्रस्त है। उस वक्त हाईवे पर नालियों का पानी भर गया था। उसकी भी अब तक मरम्मत नहीं कराई गई है, जबकि क्षेत्र पंचायत की ओर से उसके पास नाले का निर्माण भी कराया जा चुका है।
विज्ञापन
पिछले महीने बाइक फिसलने से टूट गया था दीपक का पैर
उझानी के पास हाईवे पर गहरे गड्ढे में लड़खड़ाकर बाजारकलां मोहल्ले के निवासी पशु प्रेमी दीपक गौतम घायल हो गए थे। उन्होंने बताया कि वह अब भी चलने फिरने में असमर्थ हैं। बता दें कि बाइक फिसलने से दीपक के एक पैर में फ्रेक्चर हो गया था। उनका बदायूं के निजी अस्पताल में इलाज कराया गया। पैर में प्लास्टर होने की वजह से वह घर से बाहर भी नहीं निकल पाते।
विधायक को सौंपा ज्ञापन, मिला आश्वासन
बिसौली। साईं बिहार कॉलोनी की बदहाल सड़कों की समस्या को लेकर क्षेत्रीय विधायक आशुतोष मौर्य को ज्ञापन सौंप कर सड़क निर्माण की मांग की गई। कॉलोनी निवासी राहुल गुप्ता व अनूप आसल ने बताया कि सड़क खराब होने की वजह से निकला मुश्किल है। कई बार दो पहिया वाहन सवार निकलने में गिर जाते हैं। संवाद