फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ... Then again this will upset Votktwa!

...तो वोटकटवा इस बार फिर करेंगे उलटफेर!

Sun, 29 Jan 2017 11:42 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 29 Jan 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
2012 में 18 फीसद वोट ले उड़े थे निर्दलीय और छोटे-मोटे दलों के प्रत्याशी
जिले की छह में से चार सीटों पर बदल गए थे चुनावी समीकरण
इस बार भी तादाद अच्छी-खासी, कुल 72 प्रत्याशी हैं मैदान में

विधानसभा चुनाव के लिए किलाबंदी करने में मशगूल प्रमुख दलों के प्रत्याशियों का खेल निर्दलीय और छोटे-मोटे दलों के प्रत्याशी एक बार फिर बिगाड़ सकते हैं। 2012 के चुनाव में जिले भर की छह सीटों पर ये वोटकटवा कुल मिलाकर 18 फीसद वोट ले उड़े थे और चार सीटों पर कई प्रमुख प्रत्याशियों की जीत के समीकरण बनते-बनते दरक गए थे। इस बार फिर छह सीटों के लिए 72 प्रत्याशी मैदान में हैं। वोट काटने वाले प्रत्याशी सभी प्रमुख दलों के प्रत्याशियों की धड़कन बढ़ाए हुए हैं।

विधानसभा चुनाव 2012 में छह सीटों पर कुल 80 प्रत्याशी मैदान में उतरे थे। इस तरह सपा, भाजपा, बसपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों के अलावा 56 प्रत्याशी वोट काटने वाले थे। वोटकटवा प्रत्याशियों ने चुनाव के नतीजों पर सबसे ज्यादा असर दातागंज, शेखूपुर, सहसवान, बिल्सी और बदायूं में डाला था। इस चुनाव में जिले की छह सीटों पर करीब 12.17 लाख मतदाताओं ने मतदान किया था। इसमें से करीब 2,07,517 वोट महान दल और रापद के अलावा निर्दलीय प्रत्याशियों के खाते में चले गए जो कुल मतदान का करीब 18 फीसदी वोट थे। इस वजह से जिले की सभी सीटों के चुनाव परिणाम प्रभावित हुए थे। इस बार विधानसभा चुनाव में छोटे-मोटे दलों की तादाद हालांकि कम है लेकिन सभी राजनीतिक दलों में हुई बगावत के चलते चुनाव के लिए नामांकन कराने वाले निर्दलीय प्रत्याशी प्रमुख राजनीतिक दलों की धड़कन बढ़ाए हुए हैं।
विज्ञापन

-------
2012 : इस तरह कुतरे गए जीत के समीकरण
विधानसभा क्षेत्र       छोटे दल/निर्दलीय
बिसौली        12433
सहसवान        66515
बिल्सी            31657
बदायूं            26327
शेखूपुर            25405
दातागंज        44880
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed