फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Theft of 15 lakh from a locked house in the Lochi Nagla neighborhood.

Budaun News: मोहल्ला लोची नगला में बंद मकान से 15 लाख की चोरी

Sat, 22 Aug 2026 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Theft of 15 lakh from a locked house in the Lochi Nagla neighborhood.
लोची नगला में चोरी की घटना की जानकारी देती महिला। संवाद
बदायूं। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लोची नगला में अधिवक्ता के निधन के बाद परिजन दसवां संस्कार करने के लिए गांव गुलड़िया गए हुए थे। मकान में ताला लगा था। बृहस्पतिवार की देर रात घर में घुसे चोर नकदी, सोना-चांदी के जेवर सहित करीब 15 लाख का सामान ले गए। पीड़ित परिवार ने कोतवाली में चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला लोची नगला गली नंबर-1 निवासी कुनाल राठौर ने बताया कि उनके पिता अधिवक्ता राजकमल सिंह का निधन 15 अगस्त को हो गया था। उनके अंतिम संस्कार के लिए पूरा परिवार गांव गुलड़िया गया हुआ था। शुक्रवार को उनके पिता का दसवां संस्कार था। इस कारण पड़ोसी को फोन कर घर पर झाड़ू लगाने को कहा था।
विज्ञापन

उन्होंने घर का ताला खोला, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद मिला। जानकारी होने पर पत्नी पायल राठौर गांव से घर पहुंच गईं। कमरे में सारा सामान फैला हुआ था। अलमारी खुली हुई थी। पत्नी के देखने पर जानकारी हुई कि चोर कमरे का ताला तोड़कर सोने हार, चार चूड़ियां, दो चेनें आदि व 30 हजार रुपये सहित 15 लाख का सामान चोरी कर ले गए हैं। सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरों को जानकारी थी कि घर में नहीं है परिवार
पुलिस की जांच में सामने आया है कि चोरों को इसकी पहले से जानकारी थी कि घर में कोई नहीं है। चोरों ने पड़ोस के बंद पड़े मकान की छत का सहारा लिया। बंद पड़े मकान के टूटे गेट से भीतर घुसे और छत पर चढ़कर बंद मकान में चोरी की। घुसने के बाद चोरों ने मकान के दोनों गेटों को अंदर से बंद कर दिया। चोरों ने जिस कमरे को खोला उसी में घर का सारा जेवर और रुपये रखे हुए थे।


बंद मकान में चोरी के मामले की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द घटना का अनावरण किया जाएगा। - अभिषेक कुमार सिंह, एसपी सिटी

लोची नगला में चोरी की घटना की जानकारी देती महिला। संवाद

लोची नगला में चोरी की घटना की जानकारी देती महिला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed