{"_id":"687d46ae8396c1bbdf0ba55d","slug":"theft-from-temple-donation-box-along-with-flour-mills-piggy-bank-badaun-news-c-123-1-sbly1035-143497-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: आटा चक्की की गुल्लक समेत मंदिर के दानपात्र से चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: आटा चक्की की गुल्लक समेत मंदिर के दानपात्र से चोरी
विज्ञापन
उझानी। चोरों ने आटा चक्की की गुल्लक समेत पड़ोस के हनुमान मंदिर के दानपात्र को खंगाल लिया। दोनों स्थानों से चोर एक लाख रुपये से अधिक की नकदी समेट ले गए। चक्की मालिक की सूचना के बाद पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया।
एक ही रात में चोरी की दो घटनाएं कस्बे के गद्दीटोला मोहल्ले की हैं। मोहल्ले के सतीश शाक्य के मकान के भूतल में आटा चक्की है। प्रथम तल पर वह परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार सुबह उठे तो चक्की का दरवाजा टूट मिला। अंदर गुल्लक टूटी पड़ी देख सतीश को चोरी का एहसास हो गया। उन्होंने बताया कि चोर गुल्लक में रखे एक लाख से अधिक रुपये निकाल ले गए हैं।
आटा चक्की मालिक ने बताया कि चोरों ने उनके घर के पास ही हनुमान मंदिर में भी चोरी की है। वह मंदिर का दानपात्र खंगाल ले गए। दानपात्र में हजारों रुपये होने का अनुमान है। चोरी की सूचना के बाद पुलिस ने सतीश समेत आसपास इलाके के लोगों से घटना के बारे में जानकारी की। पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे भी देखे गए। शाम तक चोरों का सुराग नहीं लग पाया। सतीश ने चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। उझानी कोतवाल नीरज मलिक ने बताया कि जांच की जा रही है।