{"_id":"5fbd5e9a8ebc3e9bb2208401","slug":"theft-from-policeman-house-badaun-news-bly4278809106","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत का जाल तोड़कर सिपाही के घर से पांच लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत का जाल तोड़कर सिपाही के घर से पांच लाख की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सोमवार रात चोरों ने शहर के कृष्णापुरी मोहल्ले में एक सिपाही के घर को निशाना बना लिया। चोर छत का जाल तोड़कर घर में दाखिल हो गए और कमरे में रखी अलमारी से दो लाख की नकदी और तीन लाख रुपये के आभूषण चोरी करके ले गए। परिवार वाले सिपाही को दवा दिलाने कासगंज गए थे। लौटकर आए तो उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला कृष्णापुरी निवासी सुशील कुमार पांडेय सिपाही हैं। इस समय वह बरेली के सुभाष नगर थाने में तैनात हैं। कुछ समय से उनकी तबीयत खराब चल रही है। परिवार वालों के मुताबिक उनके गुर्दे और पित्त की थैली में पथरी है। इससे इंफेक्शन भी हो गया है। सोमवार शाम अचानक उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। इससे परिवार वाले घबरा गए। उन्हें तुरंत गाड़ी में डालकर कासगंज ले गए। वह अपने घर पर ताला डाल गए थे। कासगंज के एक हॉस्पिटल से उनका इलाज चल रहा है। इससे परिवार वालों ने वहीं दिखाना उचित समझा। परिवार वाले मंगलवार सुबह घरन लौट नहीं पाए थे कि पड़ोसियों ने उन्हें सूचना दी कि उनके घर में चोरी हो गई है। इस पर परिवार घर आए तो कमरे में रखी अलमारी का सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। बक्से का सामान फैला था। कमरे के ताले टूटे पड़े थे। अलमारी से दो लाख रुपये नकद और तीन लाख रुपये के आभूषण चोरी हो चुके थे।
परिवार वालों ने बताया कि चोर छत का जाल तोड़कर घर में घुसे थे। छत का जाल टूटा मिला है। चोर किसी रस्सी के सहारे नीचे आए होंगे। फिर उसके बाद आराम से घर का माल साफ करके ले गए। उनकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
सात दिसंबर की है बेटे की शादी
-कांस्टेबल सुशील कुमार पांडेय के मुताबिक उनके बेटे सुमित की शादी सात दिसंबर की है। उनके परिवार वाले उनका इलाज कराने के साथ सुमित की शादी की तैयारियों में लगे हैं। उसकी शादी के लिए भी सोने-चांदी के आभूषण खरीदे गए थे। चोर उसका भी सामान चोरी करके ले गए हैं।
कृष्णापुरी मोहल्ले में एक सिपाही के घर पर चोरी की घटना हुई है। दोपहर के समय इसकी सूचना मिली थी। तब पुलिस को मौके पर भेजा गया था। अभी इस संबंध में तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विनय कुमार द्विवेदी, सीओ सिटी