फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   theft

पशुपालक की पिटाई कर पिकअप में दो भैंस लाद ले गए चोर

Sun, 18 Aug 2019 06:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 06:36 PM IST
विज्ञापन
theft
उझानी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र में संजरपुर के मजरा पाल का नगला में शनिवार रात चोरों ने ओमकार की पशुशाला में धावा बोल दिया। पशुपालक की पिटाई कर चोरों ने उसकी दोनों भैंस पिकअप वाहन में लाद लीं। पिटाई से घायल पशुपालक मौके पर करीब दो घंटा पड़ा रहा।
विज्ञापन

घटना रात करीब दो बजे की है। पाल का नगला निवासी ओमकार (45) की पशुशाला गांव के एक छोर पर है। वह पशुशाला में ही सो रहा था। उसकी पशुशाला के पास एक पिकअप आकर रुकी। उसमें मौजूद तीन चोरों ने उसकी दोनों भैंस खूंटे से खोल लीं। इसी दौरान ओमकार जाग गया। उसके विरोध करने पर चोर डंडे लेकर उसके ऊपर टूट पड़े। चोरों ने ओमकार की बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद चोरों ने दोनों भैंस पिकअप में लाद लीं। वह संजरपुर गांव की ओर पिकअप को दौड़ा ले गए। लहूलुहान हालत में ओमकार करीब दो घंटे तक मौके पर ही पड़ा रहा। बाद में उसके शोर मचाने पर आसपास घरों के लोग भी जाग गए। उन्होंने संजरपुर तक खोजबीन भी की लेकिन चोरों समेत भैंसों को सुराग नहीं लग पाया। सुबह में घरवाले घायल ओमकार को लेकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उसका उपचार भी कराया। सिर में गंभीर चोट बताते हुए ओमकार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इससे पहले ओमकार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed