{"_id":"64e7b084b0ad982873073f69","slug":"the-young-man-died-due-to-the-falling-of-the-balcony-of-the-neighbor-badaun-news-c-123-1-bdn1004-3136-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पड़ोसी का छज्जा गिरने से युवक की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पड़ोसी का छज्जा गिरने से युवक की जान गई
Fri, 25 Aug 2023 01:03 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Fri, 25 Aug 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। उघैती थाना क्षेत्र के गांव टेहरा निवासी सुखराम उर्फ मुखिया (27) पुत्र महेंद्र सिंह की बृहस्पतिवार शाम पड़ोसी का छज्जा गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसके पड़ोसी अपने मकान की छत पर तिरपाल डाल रहे थे। यह देखने के लिए सुखराम भी उनकी छत पर पहुंच गया। किसी दौरान अचानक उनके मकान का छज्जा गिर गया। उसके साथ ही सुखराम भी नीचे गिर गया और मलबे से जमकर घायल हो गया। परिवार वाले उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिवार वाले उसके शव को स्वास्थ्य केंद्र से अपने घर ले आए हैं। इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि युवक का पंचायतनामा भरवा दिया गया है। शुक्रवार को उसके शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
परिवार वाले उसके शव को स्वास्थ्य केंद्र से अपने घर ले आए हैं। इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि युवक का पंचायतनामा भरवा दिया गया है। शुक्रवार को उसके शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन