फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The young man bathing in the Ganges Missing , slippers found

गंगा में नहाने गया युवक लापता, चप्पल मिलीं

Wed, 08 Jul 2015 11:59 PM IST
सहसवान
सहसवान Updated Wed, 08 Jul 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
घर से गंगा नहाने गया युवक दोपहर तक नहीं लौटा तो परिवार वालों ने उसकी तलाश की, इस दौरान गंगा घाट पर युवक की चप्पल मिलीं। चप्पलें देखते ही परिवारीजनों में कोहराम मचा है। गंगा में काफी खोजबीन के बाद भी युवक का पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव परौटी निवासी सत्यवीर 20 पुत्र कोखपाल गाजियाबाद में रहता है। तीन दिन पूर्व वह गाजियाबाद से अपने घर आया था। बुधवार की सुबह करीब सात बजे वह घर से गंगा नहाने की बात कहकर निकला। दोपहर तक जब नहीं आया तो परिवारीजनों को चिंता हुई। उसकी तलाश की गई तो उसकी चप्पल गंगा किनारे पड़ी मिलीं। परिवारीजनों को आशंका है कि सत्यवीर गंगा में डूब गया है। गंगा के किनारे ग्रामीणों ने सत्यवीर की खोजबीन की, लेकिन देर शाम तक उसका कहीं भी पता नहीं लगा था। गंगा वैसे भी उफान पर है। सत्यवीर के न मिलने से परिवारीजन सदमे में हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed