फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The women took the urn travel

महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

Fri, 21 Oct 2016 12:23 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Fri, 21 Oct 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
The women took the urn travel
महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा - फोटो : अमर उजाला
बमनौसी में प्रज्ञा पुराण कथा यज्ञ शुरू, मोटलानी ने समझाया धार्मिक महत्व
विज्ञापन

अखिल विश्व गायत्री परिवार की देखरेख में बृहस्पतिवार से बमनौसी गांव में प्रज्ञा पुराण कथा यज्ञ शुरू हो गया। पहले दिन मंत्रोच्चार के बीच कथा शिरोमणि जयराम मोटलानी ने श्रद्धालुओं को कथा सुनने और उसके धार्मिक के बारे में समझाया। महिलाओं ने कलश यात्रा निकाल कर इलाके के लोगों को कथा के प्रति जागरूक किया।
संगीतमयी कथा के पहले दिन शाम को जयराम मोटलानी ने कहा कि विश्व धरा पर जब कोई संकट और विपत्तियां आईं तब-तब चेतना अवतरित हुई है। चेतना ने ही मानव में देवत्व जगाने का काम किया है। मनुष्य अपने आप में अद्भुत और महान है। उत्थान के लिए उसे बहुमूल्य अवसर मिलते हैं। संस्कारों के पोषण से व्यक्तित्व निखरता है। महान भी बनाता है। कथा शिरामणि मोटलानी ने मंत्रोच्चार भी किया। उन्होंने मंत्रो का महत्व भी समझाया। कहा कि धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सेदारी से जीवन में सुख और शांति की अनुभूति होती है।
विज्ञापन

कथा शुरू होने से पहले गायत्री परिवार से जुड़ी महिलाओं ने कलश यात्रा निकाल कर लोगों को कथा के प्रति जागरूक किया। लोगों को कथा में पहुंचने का आमंत्रण भी दिया गया। कलश यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने फूल भी बरसाए। बसोमा के रजत विद्या मंदिर और भदरौल के रामकली कॉलेज के बच्चों ने बैंड पर धार्मिक धुन बजाई। श्रद्धालुओं ने कथा स्थल पर अखंड ज्योति के दर्शन भी किए। धार्मिक कार्यक्रम में प्रधान रीना यादव, अनिल ठाकुर, रामवीर नेगी, मपिल गोही, विद्यमसिंह यादव, सुरेंद्र नाथ शर्मा, नत्थूलाल, संजीव कुमार शर्मा, शिवनंदा सिंह, डीपी सिंह, वीपी सिंह, रजनी मिश्रा, कल्पना मिश्रा, कालीचरन पटेल, सुभाष शर्मा, ओमकार सिंह, चंद्रपाल मिश्र और रामकिशन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed