फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The woman of Shahjahanpur who came to sell fake jewelry was caught

नकली जेवर बेचने आई शाहजहांपुर की महिला को पकड़ा

Sat, 23 Oct 2021 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
The woman of Shahjahanpur who came to sell fake jewelry was caught
दातागंज (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव द्वियोरी में सोना बताकर नकली जेवर बेचने आई एक महिला को पकड़ लिया गया। जबकि उसके साथ आया एक व्यक्ति फरार हो गया। सराफ ने महिला को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया है। अभी पुलिस ने महिला के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

सराफा व्यापारी अंशुल गुप्ता की द्वियोरी गांव में सोना चांदी के जेवरों की दुकान है। बताते हैं कि बृहस्पतिवार को अंशुल गुप्ता और उनके भाई दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान एक महिला और एक व्यक्ति उनकी दुकान पर पहुंचे। बोले कि उन्हें रुपयों की बहुत जरूरत है। वह अपने जेवर बेचना चाहते हैं। अंशुल गुप्ता ने कहा कि वह पहले जेवर चेक कराएंगे और दातागंज कस्बे से ही रुपये लेकर आएंगे। तभी जेवर खरीदेंगे। ये कहकर वह दातागंज के लिए निकल गए। जांच में जेवर नकली मिले।
विज्ञापन

इधर, महिला और वह व्यक्ति उनकी दुकान पर ही बैठे रह गए। कुछ देर बाद वह व्यक्ति दुकान से निकलकर भाग गया। जब अंशुल गुप्ता दुकान पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से महिला को पकड़ लिया और पुलिस बुलाकर हवाले कर दिया। पूछताछ में महिला ने कई बार अपना पता गलत बताया। बाद में बोली कि वह शाहजहांपुर जिले की रहने वाली है। अंशुल गुप्ता ने महिला और उसके सहयोगी के खिलाफ तहरीर दी है लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 दिन पहले लगा था एक लाख रुपये का चूना
सराफ अंशुल गुप्ता के मुताबिक करीब 20 दिन पहले उन्हें एक लाख रुपये का चूना लग गया था। उनके पास दो लोग आए थे और वह इसी तरह के नकली जेवर बेचकर चले गए थे। उन्होंने दोनों को काफी तलाश किया लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद से वह सतर्क थे। बृहस्पतिवार को दो और लोग उनके पास पहुंचे तो वह मामला समझ गए और पुलिस बुलाकर महिला को सौंप दिया।

मामला मेरे संज्ञान में आया है लेकिन व्यापारी इस तरह की तहरीर नहीं दी है। अभी मैं बाहर हूं। शनिवार को दातागंज पहुंचूंगा। तभी इस मामले में कार्रवाई कराई जाएगी।- प्रेम कुमार थापा, सीओ दातागंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed