{"_id":"653fff952a38c9d3db09ec57","slug":"the-wind-of-haryanvi-songs-blew-in-ramlila-badaun-news-c-123-1-sbly1035-7079-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: रामलीला में बही हरियाणवी गीतों की बयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: रामलीला में बही हरियाणवी गीतों की बयार
Tue, 31 Oct 2023 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 31 Oct 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
उझानी। रामलीला महोत्सव में रविवार रात हरियाणवी रागिनी कार्यक्रम की धूम रही। कलाकारों ने पहले तो राग सुनाया, फिर रागिनी के गीतों पर महिला कलाकारों ने नृत्य किया तो दर्शक भी झूम उठे।
हरियाणा से पहुंचे कलाकारों को देखने के लिए रामलीला मैदान परिसर खचाखच भर गया। रागिनी के कलाकारों ने राग सुनाते हुए पौराणिक ग्रंथों से जुड़े प्रसंग भी सुनाए। भक्त पूरनमल के प्रसंग ने दर्शकों को भाव विभोर दिया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष धनसुख अग्रवाल ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में रागिनी का अपना महत्व है। इसीलिए पहली बार मेला में रागिनी कराने का निर्णय लिया गया। मेला कमेटी की ओर से महिला कलाकारों समेत रागिनी मंडली के मुखिया को पुरस्कृत भी किया गया। व्यवस्थाओं में अरविंद शाक्य, मनमोहन शर्मा, राहुल वार्ष्णेय आदि का सहयोग रहा।