{"_id":"574465554f1c1bbd27690bc9","slug":"the-weather-was-rain-interestingly-the-mercury-dropped","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से मौसम हुआ सुहावना, पारा गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से मौसम हुआ सुहावना, पारा गिरा
बदायूं, ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : अमर उजाला
फसलों को मिली बारिश से संजीवनी
शहर में टूटी सड़कों पर हुआ जलभराव, लोग परेशान
सोमवार को शहर में सीएम की सभा के बाद आई आंधी और शाम से शुरू हुई रिमझिम बारिश रात में भी होती रही। इससे मौसम सुहावना हो गया, लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। रिमझिम बारिश फसलों पर संजीवनी बनकर बरसी, जिससे सिंचाई करने की तैयारी कर रहे किसानों के चेहरे पर बारिश होने का सुकून नजर आया। तापमान 42 से उतरकर 38 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। वहीं शहर में टूटी सड़कों पर जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बीते दिनों से तप रहे सूरज की तपिश से फसले सूख रही थीं। भीषण गर्मी होने से होने वाली बिजली कटौती की वजह से जिले के अधिकांश ब्लाकों में सिंचाईं नहीं हो पा रही थी। इससे किसानों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। सिंचाईं की समस्या को किसानों ने किसान दिवस में भी उठाया था। वहीं बारिश होने से किसानों को सिंचाईं से कम से कम एक सप्ताह के लिए राहत मिल गई। बारिश के पानी की वजह से धान, मक्का, सब्जियों और आम की फसल को काफी फायदा हो गया। इससे किसानों के चेहरे पर दोहरी खुशी के झलक साफी नजर आई।
बारिश होने की वजह से पारा काफी गिर गया। ऊपर से रात में चली ठंडी हवा ने लोगों को खुले में एसी और कूलर सा एहसास कराया। मौसम में आए बदलाव की वजह से रात में लोगों को कूलर और एसी चलाने की जरूरत नहीं हुई। मौसम ठंडा होने से लोगों को गर्मी का एहसास नहीं हुआ।