फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The water level of the Ganges rose by 28 cm in twenty four hours

चौबीस घंटे में 28 सेमी बढ़ा गंगा का जलस्तर, तटवर्ती गांवों बाढ़ से घिरे

Mon, 26 Sep 2022 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 01:06 AM IST
सार

चौबीस घंटे के दौरान गंगा के जलस्तर में 28 सेमी का इजाफा हुआ है।तटवर्ती कई गांवों में बाढ़ का पानी फिर से घुसने लगा है।जलस्तर खतरे के निशान से 60 सेमी ऊपर पहुंचने के बाद गंगा-महावा, उसहैत और उसावां तटबंधों को खतरा पैदा हो गया है।

विज्ञापन
The water level of the Ganges rose by 28 cm in twenty four hours
उसहैत के सरेली में कटान करतीं गंगा। संवाद - फोटो : BADAUN

विस्तार

बदायूं। चौबीस घंटे के दौरान गंगा के जलस्तर में 28 सेमी का इजाफा हुआ है। गंगा अब खतरे के निशान से 60 सेमी ऊपर पहुंच गई है। तटवर्ती कई गांवों में बाढ़ का पानी फिर से घुसने लगा है। उसहैत और सहसवान के तटवर्ती गांवों में ज्यादा कटान हो रहा है। जलस्तर खतरे के निशान से 60 सेमी ऊपर पहुंचने के बाद गंगा-महावा, उसहैत और उसावां तटबंधों को खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन

पहाड़ी और मैदानी इलाकों में लगातार बारिश के कारण गंगा का जलस्तर चार दिन से लगातार बढ़ रहा है। कछला में मीटर गेज पर खतरे का निशान 162 और चेतावनी का 161 मीटर है। रविवार को गंगा में नरौरा से 9057, हरिद्वार से 63365 और हरिद्वार से 89607 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसके बाद गंगा का जलस्तर मीटर गेज पर 162.60 मीटर पर पहुंच गया है। यह खतरे के निशान से 60 सेमी ऊपर है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जलस्तर 162.2, शनिवार को 162.30 मीटर पर था। जलस्तर में तेजी से इजाफा होने के कारण कई स्थानों पर फिर से कटान हो रहा है। खतरे को देखते हुए तटबंधों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कटान वाले स्थानों पर बालू भरी बोरियां लगाने का काम किया जा रहा है। उसहैत के गांव सरेली में तेजी से कटान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक अभियंता बाढ़ खंड नेशपाल सिंह ने बताया कि रविवार को गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 60 सेमी ऊपर पहुंच गया है। फिलहाल जलस्तर कम होने की उम्मीद नहीं है। हरिद्वार से छोड़ा गया पानी चौबीस घंटे में बदायूं पहुंच जाएगा। कटान रोकने के सभी प्रबंध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed