{"_id":"66ccc423cb760ba9680b528b","slug":"the-water-level-of-ramganga-has-not-decreased-people-are-passing-through-the-water-badaun-news-c-123-1-sbly1001-124758-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: रामगंगा का जलस्तर नहीं हुआ कम, पानी में से होकर निकल रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: रामगंगा का जलस्तर नहीं हुआ कम, पानी में से होकर निकल रहे लोग
विज्ञापन
कछला घाट पर गंगा का बढ़ा जलस्तर। संवाद
दातागंज। रामगंगा में दूसरे दिन भी सड़क पर पानी भरा रहा। पानी में थोड़ी कमी जरूर आई, जिस कारण सड़क पर ट्रैक्टर चल पा रहे हैं। कुछ जगह पर दूसरे दिन भी नाव चली।
रामगंगा का जलस्तर दूसरे दिन यथावत बना रहा। ऐसे में लोगों की परेशानी भी कम नहीं हुई। दूसरे दिन भी नगरिया खनू से लालपुल खादर रोड पर कुंडरा मजरा, जलेबी नगला, नगला नत्थू सिंह, नगला देवेंद्र सिंह आदि में लोग गांव में ही कैद रहे। जरूरी कामकाज को आने वाले ग्रामीणों को नाव का सहारा लेना पड़ा, जबकि हजरतपुर से गढ़िया रंगीन मार्ग पर जलभराव होने से पट्टी बिजा, नवादा बदन, शेरपुर, पैगंमबरपुर आदि ग्रामीणों को ज्यादा परेशानी हुई। यहां पर अभी प्रशासन ने नाव नहीं डलवाई है। ऐसे में लोग पानी के बीच में से ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा रहे हैं, जिनके पास ट्रैक्टर नहीं हैं, वह पैदल ही खतरा मोल लेकर पानी के बीच में से होकर निकल रहे हैं।
त्योहार पर खरीदारी करने नहीं जा पाए ग्रामीण
जन्माष्टमी सोमवार को मनाई गई, लेकिन सड़क पर पानी भर जाने के कारण इन दस गांव का तहसील मुख्यालय से संपर्क टूट गया। अधिकांश लोग गांव में ही रहे। जन्माष्टमी की खरीदारी भी नहीं कर सके।
विज्ञापन
खेतों में भरा पानी, किसान परेशान
खेतों में बाढ़ का पानी भरा होने की वजह से किसानों को भी परेशानी हो रही है। कई बार खेतों में बाढ़ का पानी भर चुका है। इसकी वजह से ग्रामीण यहां पर अभी कोई फसल नहीं कर पा रहे हैं।
कछला में गंगा का जलस्तर बढ़कर दुकानों के पास पहुंचा
कछला। गंगा का जलस्तर सोमवार को करीब आधा सेंटीमीटर बढ़ गया। इससे गंगा किनारे दुकानों के पास पानी पहुंचना शुरू हो गया है। अगर और पानी बढ़ता है तो दुकानें पानी में डूब जाएंगी। जलस्तर बढ़ता देख दुकानदारों ने अपना सामान समेटना शुरू कर दिया है। वहीं प्रशासन ने बेरिकेडिंग करा दी है, जिससे कोई गहरे पानी की ओर न जा सके। संवाद