फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The water level of Ramganga decreased, but difficulties persist

Budaun News: रामगंगा का जलस्तर घटा, लेकिन दुश्वारियां बरकरार

Sat, 21 Sep 2024 03:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
The water level of Ramganga decreased, but difficulties persist
बाढ़ के पानी से होकर जाते अकट गांव के लोग। संवाद
दातागंज। रामगंगा नदी का जलस्तर तो कम होने लगा है, लेकिन तटवर्ती इलाकों के लोगों की दुश्वारियां बरकरार हैं। किसानों को फसलों के नुकसान का दर्द है। किसानों का कहना है कि वह खून पसीना बहाकर फसलों को तैयार करते हैं, लेकिन रामगंगा में आने वाली बाढ़ सब तबाह कर ले जाती है। अब तो पशुओं को खिलाने के लिए चारा तक नहीं है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से रामगंगा नदी का जलस्तर पिछले दस दिन से बढ़ा चल रहा है। दातागंज से शाहजहांपुर को जाने वाले तीनों रास्ते पूरी तरह से बंद हैं। अन्य सड़कों पर भी पानी भर गया है। 10 से अधिक गांव में बाढ़ का पानी घुस आया है, जो अब धीरे-धीरे घटने लगा है। अभी तक अकट गांव के लोग केवल नाव के जरिए आवागमन कर रहे थे, लेकिन अब वहां पर ग्रामीणों ने पैदल निकालना भी शुरू कर दिया है, हालांकि अब भी कई जगहों पर तीन से साढ़े तीन फुट तक पानी सड़क पर चल रहा है। हजरतपुर से लालपुर खादर के बीच में सड़क पर अब भी तीन से चार फुट पानी चल रहा है।
विज्ञापन

बाढ़ से सबसे ज्यादा नुकसान किसानों को हुआ है। किसानों का कहना है कि कितनी मेहनत के साथ धान और अन्य फसल तैयार की थीं, बाढ़ ने सब कुछ खत्म कर दिया। अब तो परिवार के पालन पोषण के भी लाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह गांव अब भी हैं प्रभावित
रामगंगा में आई बाढ़ की वजह से दातागंज क्षेत्र के जरतोली, सकतपुर, सिमरिया, नवादा बदन, देवचरी, शेरपुर, हर्रामपुर, कुंडरा मझरा, कटकौरा, शेरपुर, लालपुर खादर, मौजमपुर, गढिया पैगंबरपुर और देयोरनिया समेत 20 गांव सीधे तौर पर प्रभावित हैं।

बाढ़ के पानी से होकर जाते अकट गांव के लोग। संवाद

बाढ़ के पानी से होकर जाते अकट गांव के लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed